बांसवाड़ा में सोमनाथ मंद‍िर के पास मह‍िला से लूट, CCTV फुटेज खंगाल रही पुल‍िस  

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से आधा क‍िलो चांदी की सांकली लूटकर फरार हो गए. इसके बाद मह‍िला को धक्‍का देकर गिरा दिया, जिससे वह चोटिल हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एआई की मदद से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर.

बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में शुक्रवार को दिन दहाड़े लूट की वारदात सामने आई. सोमनाथ मंदिर के पास बाइक सवार 2 बदमाशों ने एक महिला के गले से करीब 500 ग्राम वजनी चांदी की सांकली झपट ली, और मौके से फरार हो गए. सूचना पर पुल‍िस मौके पर पहुंची. तब तक बदमाश फरार हो चुके थे. उनका कोई सुराग नहीं लगा.

शादी से लौट रही थी महिला  

पुलिस के अनुसार, झब्बा नाम की महिला अपने पीहर काचला गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने ससुराल सबलपुरा लौट रही थी. इसी दौरान सोमनाथ मंदिर के पास बाइक पर आए 2 बदमाशों ने अचानक महिला के गले से चांदी की सांकली झपट ली. वारदात के दौरान बदमाशों ने महिला को धक्का भी दिया, जिससे वह घबरा गई और जमीन पर गिरकर चोटिल हो गई.  

Advertisement

महिला के शाेर मचाने पर भाग गए बदमाश  

महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाने की कोशिश की, तब तक दोनों बदमाश बाइक से तेजी से भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई.

सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद 

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बाइक सवार दोनों बदमाशों के फुटेज भी जुटा लिए हैं. फिलहाल पुलिस बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. 

यह भी पढ़ें: 150 साल बाद बाहर निकाली दादा गुरुदेव महाराज की पवित्र चादर, 1.08 करोड़ भक्त पूरे विश्व में कर रहे इकतीसे का पाठ