बाड़मेर के सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में आतंकी अजमल कसाब का ज‍िक्र  

सूचना पर सुरक्षा एजेंस‍ियां मौके पर पहुंच गईं. डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते से बम को खोजा जा रहा है. कोर्ट परिसर को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है. रास्ते को भी ब्लाॅक कर दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बाड़मेर डिस्टिक कोर्ट पहुंची बम निरोधी स्क्वायड.

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे बाड़मेर ड‍िस्‍टिक कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी म‍िली. धमकी भरा मेल म‍िलने पर पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवाकर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की जांच पड़ताल शुरू कर दी.  

रात साढ़े 10 बजे आया मेल 

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि रव‍िवार रात 10:31 बजे जिला एवं सेशन न्यायाधीश की सरकारी मेल पर सौरभ बिस्वास के नाम से धमकी भरा मेल आया. कोर्ट परिसर को 14 बम से उड़ाने का ज‍िक्र है. डिस्टिक जज छुट्टी पर थे. सोमवार सुबह जब कर्मचारियों ने मेल चेक किया तो पता चला. इसके बाद ADJ कोर्ट के न्यायाधीश ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी.  

कोर्ट परिसर को कराया खाली 

सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस अधिकारियों ने पूरे परिसर को खाली करवाकर दिय. जांच पड़ताल की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि पहले भी धमकी भरा मेल आया था, जिसकी पुलिस जांच कर रही है. यह मेल कहां से जनरेट हुआ है, इसका अभी तक पता नहीं लगा है. इसकी जांच पड़ताल के लिए एटीएस उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजेगी. डीसीआरबी की टीम को भी सक्रिय कर इस मेल के बारे में पता लगाया जा रहा है. 

मेल में लिखा- कोर्ट का क्या फायदा...?

धमकी भरे ईमेल में लिखा- कोर्ट का क्या फायदा? जब बेगुनाह लोगों को इंसाफ नहीं दिला सके. मेल में आतंकी अजमल कसाब का भी जिक्र करते हुए लिखा कि अजमल कसाब आतंकी था, जिसको इज्जत से पकड़ा गया. वहीं तमिलनाडु के अजीत कुमार को तमिलनाडु पुलिस ने पीट-पीट कर हत्या कर दी.  

Advertisement

यह भी पढ़ें: "केंद्र की वजह से मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने सदन में द‍िया जवाब