जयपुर में भजनलाल सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस फेरबदल में जोधपुर के पुलिस कमिश्नर और जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर बदले गए हैं. एसओजी के आईजी शरत कविराज को जोधपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश को जयपुर का स्पेशल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज का आईजी लगाया गया है. अधिकांश अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. आदेश कार्मिक विभाग की ओर से जारी किया गया है.
सत्येंद्र सिंह जोधपुर के IG
सत्येंद्र सिंह को आईजी सीआईडी सीबी से आईजी जोधपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है. ओम प्रकाश द्वितीय को पुलिस आर्म्ड बटालियन से आईजी बीकानेर रेंज नियुक्त किया गया है. बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत कुमार शर्मा को आईजी एससीआरबी जयपुर बनाया गया है. अजय पाल लांबा को आईजी एससीआरबी से आईजी एसओजी जयपुर लगाया गया है.
202602231104228064998IPSorderdated23-02-2026 by upendrasingh.9876
एडीजी स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव
एडीजी स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं. एडीजी क्राइम ब्रांच हवा सिंह घुमरिया को एडीजी मुख्यालय भेजा गया है. विपिन कुमार पांडे को एडीजी पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड से एडीजी क्राइम ब्रांच राजस्थान बनाया गया है. प्रफुल्ल कुमार को आईजी इंटेलीजेंस से पदोन्नत कर एडीजी इंटेलीजेंस की जिम्मेदारी दी गई है. जयपुर रेंज के आईजी राघवेंद्र सुवासा को प्रमोशन के बाद एडीजी ट्रेनिंग नियुक्त किया गया है.
जोधपुर रेंज की आईजी राजेश मीणा को आईजी होमगार्ड जयपुर लगाया गया है. एस परिमल को आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय से आईजी एसीबी नियुक्त किया गया है. आईजी विकास कुमार से एटीएस का प्रभार वापस लेकर उन्हें केवल आईजी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
सत्येंद्र कुमार का भी ट्रांसफर
सत्येंद्र कुमार को आईजी एससीआरबी जयपुर से सीईओ राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसपोर्टेशन एंड इनोवेशन जयपुर नियुक्त किया गया है. उन्हें प्रशासनिक स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. प्रीति चंद्र को डीआईजी आर्म्ड बटालियन फर्स्ट जयपुर से आईजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशासन जयपुर बनाया गया है. हरेंद्र कुमार महावर को डीआईजी एसएसबी जोधपुर से आईजी सीआईडी सीबी जयपुर लगाया गया है.
जेडीए जयपुर में तैनात डीआईजी राहुल कोटकी को आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है. राजेश सिंह को एसीबी डीआईजी थर्ड से आईजी एटीएस जयपुर नियुक्त किया गया है. कालूराम रावत को डीआईजी पुलिस हाउसिंग से आईजी पुलिस सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जयपुर लगाया गया है.