राजस्थान में दिल दहला देने वाला एसिड अटैक... पत्नी का चेहरा 50 प्रतिशत झुलसा, पति की तलाश में पुलिस

पत्नी का चेहरा बुरी तरह झुलस गया. गंभीर हालत में उसे RBM अस्पताल में भर्ती कराय गया. जहां महिला का उपचार चल रहा है. जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पत्नी पर एसिड अटैक

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां मथुरा गेट थाना क्षेत्र में बीते बुधवार (18 फरवरी) की रात को एसिड अटैक ( Acid Attack) का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि शराब के नशे में पति ने घरेलू विवाद के बाद एसिड अटैक की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया. जिससे पत्नी का चेहरा बुरी तरह झुलस गया. गंभीर हालत में उसे RBM अस्पताल में भर्ती कराय गया. जहां महिला का उपचार चल रहा है. जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार (18 फरवरी) की रात करीब 10 बजे की है. परिजनों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से शराब पीने का आदी है और कोई काम नहीं करता. पत्नी उसे कमाने के लिए कहती थी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार पत्नी के साथ मारपीट कर चुका है.

बाजार से खरीदकर लाया था तेजाब

घटना वाली रात भी वह नशे में घर पहुंचा. पत्नी द्वारा काम करने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने उसके साथ मारपीट की. मारपीट के बाद वह कुछ देर के लिए घर से बाहर चला गया. बताया जा रहा है कि वह बाजार से तेजाब खरीदकर लौटा और दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया. आरोप है कि उसने पत्नी को मायके जाने के लिए कहा. महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया. तेजाब सीधे महिला के चेहरे पर गिरा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई.

महिला का चेहरा करीब 50 प्रतिशत तक झुलसा

घटना की जानकारी सुबह परिजनों को लगी, जिसके बाद घायल महिला को तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के अनुसार महिला का चेहरा करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गया है. मामले में मथुरा गेट थाने के एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि रचना नाम की महिला अपनी देवरानी के साथ थाने आई थी और उसका चेहरा जला हुआ था. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है. पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: भीनमाल में आधी रात को पिता बना जल्लाद, सोती हुई पत्नी और दो मासूम को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट