राजस्थान के डीग में कार वर्कशॉप में लगी भीषण आग, एक बच्ची की मौत; 6 की हालत नाजुक

डीग रोड पर वर्कशॉप के अंदर कार रिपेयर करते अचानक से भीषण आग लग गई. जिससे वर्कशॉप मालिक समेत 7 लोग झुलस गए, जिसमें एक बच्ची की जान चली गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान के डीग में कार वर्कशॉप में लगी भीषण आग

राजस्थान में डीग जिले के कामां कस्बे में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. डीग रोड स्थित एक कार रिपेयरिंग वर्कशॉप में मरम्मत कार्य के दौरान अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि वर्कशॉप मालिक मनमोहन और उसके भाई भगवान सिंह के परिवार के सदस्य इसकी चपेट में आ गए. हादसे में कुल 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. 

6 गंभीर घायल जयपुर रेफर

वर्कशॉप में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल उपचार के लिए कामां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया. जहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद 6 घायलों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया.

Advertisement

आरबीएम अस्पताल में एक बच्ची की मौत

वहीं हादसे में झुलसी एक बच्ची को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग कार रिपेयरिंग कार्य के दौरान लगी, लेकिन आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है.

आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आने से हादसा हुआ हो सकता है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी.

यह भी पढे़ं-

जिस मां ने 9 महीने कोख में रखा, उसी ने बेटी को पिला दिया तेजाब; जिंदगी-मौत से जूझ रही बच्ची

होटल में नाबालिगों से 15 घंटे कराया जा रहा था काम... जले हुए थे बच्चों का हाथ, मानव तस्करी यूनिट का छापा

Advertisement