बेटी ने चुकाई मायके आने की कीमत, नाराज पति ने ससुराल में पत्नी की सीने में मारी गोली...फिर खुद की भी ले ली जान

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में एक पति ने मायके गई पत्नी को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. सिंघावली गांव में शादी समारोह के दौरान हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. घटना इलाके के गांव सिंघावली गांव की है. जहां एक घर में शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई. घर के दामाद ने गुस्से में आकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है.

शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा

मिली जानकारी के अनुसार, सिंघावली गांव में राधिका के चाचा के लड़के की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने पीहर आई हुई थी. शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उसका पति राघवेंद्र (निवासी विरुअर, आगरा) वहां पहुंचा. परिजनों के मुताबिक, राघवेंद्र आते ही राधिका को कमरे में ले गया, जहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई.देखते ही देखते राघवेंद्र ने तमंचा निकाला और राधिका के सीने में गोली दाग दी.पत्नी को लहूलुहान देख उसने तुरंत दूसरी गोली खुद को मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

बिना बताए मायके आने पर था विवाद

मामले को लेकर रूपवास सीओ नीरज भरद्वाज ने बताया कि लड़की के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिसके आधार पर बताया कि दामाद राघवेंद्र आज( शुक्रवार) अपनी ससुराल रूपवास थाना क्षेत्र के गांव सिंघावली आया था. उसकी पत्नी राधिका पहले से ही अपने पीहर में चाचा के लड़के की शादी में शामिल होने आई था. घर में जश्न का माहौल था, इतने में राघवेंद्र ने आया और पत्नी राधिका को अपने साथ कमरे में ले गया  जहां दोनों के बीच कहासुनी हुआ और दामाद ने बेटी को गोली मार दी. इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली.गोली की आवाज सुनकर घर में चीख पुकार मच गई. 

आपसी कहानसुनी बढ़ी तो सीने में उतार दी गोली

जानकारी के मुताबिक चार साल पहले  दोनों की शादी हुई थी.राधिका पति एक ट्रक चालक था. उनका तीन साल का एक बच्चा भी है. पूछताछ में राधिका के परिजनों ने बताया कि बेटी शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पति की इजाजत के बिना आई थी. इसी बात से उसका पति नाराज था और फोन पर उसकी कहासुनी भी हुई थी. उसी गुस्से में वह उसे ले जाने गांव में आ गया और कमरे में ले गया जहां उसने राधिका से झगड़ा शुरू कर दिया और कमरे में ले जाकर के इस वारदात को अंजाम दिया. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल रूपवास थाने की पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर आई, जहां पति राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया और पुलिस ने राघवेंद्र के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है. पत्नी राधिका को गंभीर हालत में भरतपुर रेफर किया गया, जहां से उसे जयपुर हायर सेंटर रेफर किया गया. घटना का कारण अभी साफ नहीं है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: