घर पर बुलडोजर चलता देख बीच सड़क पर लेट गई बुजुर्ग महिला, बोली- बेटा जेल में है...

भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है, इसल‍िए नगर न‍िगम अत‍िक्रमण को हटा रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
घर पर बुलडोजर चलने लगा तो बुजुर्ग महिला विरोध में सड़क पर लेट गई.

भरतपुर नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है, जिसमें 5 JCB मशीनों का उपयोग किया जा रहा है. इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने बीच सड़क पर लेटकर विरोध किया, क्योंकि उसका बच्चा जेल में है, और वह नहीं चाहती कि उसका मकान तोड़ा जाए. नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने महिला को आश्वासन दिया कि उनका मकान नहीं तोड़ा जाएगा. 

आयुक्त ने दो सप्ताह का समय दिया 

लोगों ने नगर निगम प्रशासन से समय मांगा है, और आयुक्त ने 2 सप्ताह का समय दिया है. कई लोग खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे हैं, और उन्होंने लिखित में दिया है कि वे खुद अतिक्रमण हटाएंगे. यह कार्रवाई केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान से लेकर बी नारायण गेट तक 50 फीट रोड चौड़ीकरण के लिए की जा रही है. 

सड़क का हो रहा चौड़ीकरण 

नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है, और लोगों को समझाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद रोड चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा, जिससे शहर की सूरत बदलेगी, और लोगों को सुविधा होगी . 

इस बीच, लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए.  लोगों का कहना है कि वे अपने घरों और दुकानों को खुद ही हटाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें समय और सुविधा दी जानी चाहिए . 

Advertisement

यह भी पढ़ें: घर के बाहर खेल रहे दो बच्‍चे लापता, 3 घंटे बाद 30 क‍िलोमीटर दूर हाईवे पर म‍िले