Rajasthan: भरतपुर थाने में आधी रात में लड़की लाना दो कांस्‍टेबल को पड़ा महंगा, SP ने ल‍िया एक्‍शन

Rajasthan News: भरतपुर के भुसावर थाने में तैनात दो ट्रेनिंग कांस्टेबलों को आधी रात को थाने में पूछताछ के बहाने लड़की को बुलाने के चलते  जिला पुलिस अधीक्षक ने तुरंत प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bharatpur News
NDTV

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. जिले के भुसावर थाने में तैनात दो ट्रेनिंग कांस्टेबलों को अनुशासनहीनता और दुराचरण के आरोप में जिला पुलिस अधीक्षक ने तुरंत प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. इन दोनों पुलिसकर्मियों पर आधी रात को एक युवती को थाने लाने और उसके साथ अभद्रता करने का गंभीर आरोप है.

क्या है पूरा मामला?

घटना 22 और 23 फरवरी की दरमियानी रात की है. मिली जानकारी के अनुसार, भुसावर थाने में तैनात रिक्रूट कांस्टेबल सोनू कुलदीप और परमिंदर एक युवती को बाइक पर बैठाकर थाने के भीतर ले आए. एक स्थानीय युवक ने जब बाइक का पीछा किया और थाने के अंदर का नजारा देखा, तो उसने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया. युवक का आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी की थी. जब युवक ने सबूत के तौर पर वीडियो बनाया, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने न केवल उसका मोबाइल छीन लिया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की. 

Advertisement

परिजनों ने साधी चुप्पी, पर वीडियो ने खोली पोल

युवती के परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली, तो वे तुरंत थाने पहुंचे और युवती को अपने साथ घर ले गए. हालांकि, बदनामी के डर से परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई. लेकिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया. 

SP दिगंत आनंद की सख्त कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक (SP) दिगंत आनंद ने मामले के तुरंत जांच के आदेश दिए. जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि दोनों प्रशिक्षु कांस्टेबलों का आचरण पुलिस बल की गरिमा के विपरीत था. एसपी दिगंत आनंद ने बताया किभुसावर थाने पर अटैच दो रिक्रूट कांस्टेबल सोनू और परमिंदर के खिलाफ दुराचरण का मामला सामने आया था.जांच में उनके नैतिक पतन और प्रोबेशन पीरियड के दौरान फोर्स की कार्यप्रणाली के विरुद्ध कार्य करने के पुख्ता संकेत मिले. पुलिस सेवा में इस तरह के व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए दोनों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है. जिसके बाद विभाग की जांच के बाद रिपोर्ट आने पर ही दोनों पर फैसला किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:  झुंझुनूं के छावसरी गांव की बेटी पूजा हेलीकॉप्टर से हुई विदा, उड़न खटोले पर सवार होकर आसमान से पहुंची ससुराल
 

Topics mentioned in this article