Rajasthan: मायरे का समान खरीदने बाजार गया था विराट, चाइनीज मांझे से पिता के सामने कटा 8 साल के मासूम के गले का आधा हिस्सा

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में बैन चाइनीज धागे ने 8 साल के बच्चे की जान ले ली. अपने पिता के साथ बाइक पर जा रहे विराट काआधा गला अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bikaner News
NDTV

 Chinese manjha slits throat 8 year Child News: राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. जिस घर में शादी की रस्मों (मायरा) की तैयारियां चल रही थीं, वहां प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक मासूम की जान ले ली. देशनोक पुलिया पर बाइक से जाते समय 8 साल के बच्चे विराट का गला चाइनीज मांझे की चपेट में आने से आधा कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उस समय वह अपने पिता के साथ था.

मायरे का सामान लेने पिता के साथ जा रहा था विराट

देशनोक के रहने वाले किशनलाल मजदूरी का काम करते हैं. मृतक के चाचा के अनुसार, परिवार में शादी से पहले मायरा भरने की रस्म होनी थी, जिसके लिए वह किशनलाल अपने 8 साल के बेटे विराट को बाइक पर आगे बैठाकर सामान लेने बीकानेर जा रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक देशनोक पुलिया पर पहुंची, अचानक हवा में झूलता हुआ तेज धार वाला प्लास्टिक (चाइनीज) मांझा विराट के गले में आकर फंस गया, जिससे उसका आधा गला कट गया. 

पिता के हाथों में तोड़ा दम

पिता के मुताबिक, मांझा इतना खतरनाक था कि मासूम विराट के गले का आधा हिस्सा कट गया. खून से लथपथ हालत में पिता स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन घाव इतना गहरा था कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में मासूम का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

Advertisement

प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा मांझा

इस घटना ने प्रशासन के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.  सरकार द्वारा प्रतिबंधित होने के बावजूद बाजार में चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है. 

यह भी पढ़ें; करौली: कलेक्ट्रेट में जब 'साहब' की कुर्सी उठाकर ले गई टीम, क्या है वो विवाद जिस पर कोर्ट ने लिया एक्शन