बीकानेर एयरपोर्ट पर यात्रियों को जल्द मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, 23 बीघा जमीन पर बनेगा नया टर्मिनल

बीकानेर के सिविल एयरपोर्ट को लेकर राज्य सरकार ने 23 बीघा जमीन आवंटित की है. जिसके तहत एक नया टर्मिनल बनाया जाएगा. जिसमें यात्रियों को पहले से भी बेहतर और हाइटेक सुविधा मिलेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bikaner Airport
NDTV

Bikaner News:  बीकानेर का सिविल एयरपोर्ट नाल आने वाले दिनों में देश के नागरिक उड्डयन मानचित्र पर एक नई पहचान बनाने जा रहा है. इसके लिए वह जल्द ही एक नई उड़ान भरने की तैयारी कर रहा है. राज्य सरकार के जरिए एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 23 बीघा से अधिक भूमि निःशुल्क आवंटित किए जाने के बाद अब यहां आधुनिकीकरण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. इस विस्तार के पास से हवाई यात्रियों को को मिलने वाली सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा. इससे सफर आसान होने के साथ साथ बीकानेर के पर्यटन और व्यापार को भी नए पंख लगेंगे.

10 से ज्यादा नई और हाईटेक सुविधाएं

बीकानेर एयरपोर्ट विस्तार योजना के तहत घरेलू टर्मिनल को और भी बेहतरीन तरीके से हाइटेक कर अपग्रेड किया जा रहा है, जिसमें यात्रियों के लिए 10 से अधिक नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी जिससे यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी. 

Advertisement

एयरपोर्ट विस्तार योजना के तहत यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि की जाएगी. जिसमें घरेलू टर्मिनल क्षेत्र में प्रतीक्षालय क्षमता बढ़ाने, पार्किंग सुविधाओं के विस्तार, यात्रियों के बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था, बेहतर आगमन एवं प्रस्थान क्षेत्र, उन्नत सुरक्षा प्रबंधन, आधुनिक सूचना प्रणाली, खानपान सुविधाओं के विस्तार, दिव्यांग अनुकूल व्यवस्थाओं, महिला एवं बाल यात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं तथा अन्य यात्री सेवाओं को विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा.

डकैत जगन गुर्जर
Photo Credit: NDTV

गुवाहाटी और कोलकाता समेत कई शहरों के लिए नई उड़ानों की तैयारी

इसके अलावा वर्तमान में एयरपोर्ट से एलायंस एयर और इंडिगो के जरिए दिल्ली और जयपुर के लिए नियमित उड़ाने संचालित की जा रही हैं लेकिन भविष्य में गुवाहाटी और कोलकाता सहित अन्य शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है. इसके लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी. बीकानेर एयरपोर्ट उड़ान (UDAN) योजना से जुड़ा हुआ है और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

सिविल एयरपोर्ट नाल के निदेशक राजेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि बढ़ती यात्री संख्या के अनुरूप इस आधारभूत संरचना  को तैयार किया जा रहा है.  इसी कड़ी में आगामी 15 जून को एयरपोर्ट के सफल संचालन के 12 वर्ष पूरे होने पर 'यात्री सुविधा दिवस' मनाया जाएगा, जिसमें यात्रियों से सीधा संवाद कर उनके सुझाव लिए जाएंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला कार्मिकों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जयपुर में गिरी निर्माणाधीन दीवार, 3 मजदूरों की मौत, मलबे में कई और दबे