जांच के ल‍िए पहुंची महिला हेड कांस्टेबल पर पिटबुल से कराया हमला, क‍िया लहूलुहान 

प‍िटबुल कुत्‍ते ने मह‍िला हेड कांस्टेबल को कई जगह काट ल‍िया, ज‍िससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से बचाया.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

बीकानेर शहर के पुलिस थाना जेएनवीसी में एक महिला पुलिसकर्मी पर पिटबुल कुत्ते से हमला करवाने का मामला दर्ज हुआ है.  आरोप है कि आरोपियों ने जानबूझकर कुत्ते को छोड़कर महिला कांस्टेबल पर हमला करवाया, और कामकाज में में बाधा डाला. कुत्ते ने महिला हेड कांस्टेबल को कई जगह काटकर घायल कर दिया. 

ई-मेल कर शिकायत की 

जानकारी के अनुसार, माली जाखड़ (47) पत्नी मोहनलाल जाट, डब्ल्यू ब्लॉक पुलिस क्वार्टर करणी नगर बीकानेर हाल में रहती हैं. हेड कांस्टेबल के तौर पर पुलिस थाना जेएनवीसी में तैनात हैं. उन्होंने ई-मेल के माध्यम से पुल‍िस को श‍िकायत की. श‍िकायत में बताया क‍ि  2 मार्च 2026 को उनकी चेतक-06 में ड्यूटी थी. इस दौरान महिला उपनिरीक्षक शारदा ने उन्हें एक मामले की जांच के लिए बुलाया. माली जाखड़ मय जाप्ता चाणक्य नगर स्थित 4-बी में मनीषा मोदी के घर जांच के लिए पहुंची और दरवाजा खटखटाया.

Advertisement

मनीषा मोदी को बुलाया तो छोड़ा पिटबुल  

दरवाजा खोलने पर अंदर से एक लड़की बाहर आई, जिससे मनीषा मोदी को बुलाने के लिए कहा गया. आरोप है कि कुछ देर बाद वही लड़की घर के अंदर से पिटबुल कुत्ते को लेकर आई, और गेट के बाहर छोड़कर गेट बंद कर दिया. कुत्ते ने महिला कांस्टेबल पर हमला कर दिया, और शरीर के कई हिस्सों में काट लिया. 

जनबूझकर पिटबुल छोड़ने का आरोप

मौके पर मौजूद महिला उप-निरीक्षक शारदा और मुकेश डीआर-648 ने बड़ी मुश्किल से उन्हें कुत्ते से बचाया, और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मनीषा मोदी और लड़की ने जानबूझकर कुत्ते से हमला करवाकर सरकारी कार्य में बाधा डाला. पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच एसआई पूर्णाराम को सौंपी गई है. 

जेएनवीसी थानाधिकारी विकराम विश्नोई ने कहा कि वे बाहर थे. मामले की जानकारी नहीं है. मामले की जानकारी लेकर जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: 2 दिन के लिए राजस्थान आ रहे हैं UP CM योगी आदित्यनाथ, चित्तौड़गढ़ के जौहर मेले में होंगे शामिल; देखें शेड्यूल

Advertisement
Topics mentioned in this article