बीकानेर में ट्रक-कार की टक्कर, मुकाम मुक्तिधाम से लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

राजस्थान के बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ, जिसमें ट्रक और कार की टक्कर में हरियाणा के एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई .

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bikaner Road Accident News
NDTV

Bikaner Tragic Road Accident:  राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक बेकाबू कार और ट्रक के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल है. 

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के हेमासर फांटे के पास घटित हुआ. कार में सवार सभी 7  लोग हरियाणा के फतेहाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं, जो एक ही परिवार के थे. वे सभी बीकानेर  के मुकाम स्थित बिश्नोई समाज के सबसे बड़े धाम  मुकाम मुक्तिधाम में धोक लगाकर वापस हारियाणा जा रहे थे.

Advertisement

 एक और घायल ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई 6

हादसा इतना भयावह था कि घटना के दौरान कार में सावर 2 महिला , 1 बच्ची  और 4 पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में मरने वालों का आंकड़ा कम था, लेकिन अस्पताल ले जाते समय एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 6 हो गई है. सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं.  हालांकि मृतकों की आधिकारिक पहचान और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. 
.
मासूम बच्ची की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर

इस दिल दहला देने वाले हादसे में एक मासूम गंभीर रूप से घायल हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां डॉक्टर्स की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है. 

खबर विस्तार से लिखी जा रही है---

यह भी पढ़ें: जयपुर में ब‍िजनेसमैन की हत्‍या, कार में म‍िली लाश; करोड़ों के लेन-देन का व‍िवाद  

Topics mentioned in this article