बीसलपुर पाइपलाइन मरम्मत का काम पूरा, 30 घंटे का शटडाउन खत्‍म; कई इलाकों में सप्लाई बहाल

बीसलपुर पर‍ियोजना के शटडाउन के कारण शहर के कई इलाकों में पानी की सप्‍लाई प्रभाव‍ित रही, ज‍िसकी वजह से लोगों को पानी की समस्‍या हुई. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बीसलपुर पाइपलाइन मरम्मत का काम पूरा होने की वजह से पानी की सप्लाई शुरू हो गई.

अजमेर में बीसलपुर पाइपलाइन मरम्मत का काम पूरा हो गया. 30 घंटे का शटडाउन खत्‍म हो गया. कई इलाकों में सप्लाई बहाल हो गई. कल तक जलापूर्ति पूरी तरह पटरी पर आने की उम्मीद है. अब लोगों को पानी की समस्‍या नहीं होगी. पहले की तरह से पानी की सप्‍लाई शुरू हो जाएगी. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने बीसलपुर-अजमेर पेयजल परियोजना के अंतर्गत 30 घंटे का शटडाउन लिया था. 

30 घंटे का शटडाउन 

अजमेर में 12 अप्रैल रात 12 बजे से 14 अप्रैल सुबह 6 बजे तक 30 घंटे पेयजल सप्लाई बंद थी. इस दौरान 1600 एमएम और 1500 एमएम पाइपलाइन पर जरूरी तकनीकी कार्य किए गए. 

Advertisement

इन इलाको में सप्लाई बाधित 

शटडाउन के कारण अजमेर शहर के साथ-साथ ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, सरवाड़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रही. शहर के प्रमुख इलाकों में वैशाली नगर, पंचशील, आदर्श नगर, माकड़वाली रोड, धोलाभाटा, क्रिश्चियनगंज, केसरगंज, रामगंज, सिविल लाइंस, फॉयसागर रोड और दरगाह क्षेत्र सहित कई कॉलोनियों में पानी की सप्लाई बंद थी. 

लोगों को हुई परेशानी?

30 घंटे पानी की सप्लाई बंद रहने से नागरिकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. घरों में पानी स्टोरेज सीमित होने से खाना बनाना, नहाना और साफ-सफाई जैसी दैनिक जरूरतें प्रभावित हुई. छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ी. होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों पर भी इसका असर पड़ा. 

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान के जैसलमेर में 46 डि‍ग्री पहुंचने वाला है तापमान, IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट