जयपुर में बीजेपी नेता की गला रेतकर हत्‍या, खून से लथपथ कबाड़ गोदाम में म‍िले 

बीजेपी नेता की हत्‍या पर लोगों में आक्रोश है. पर‍िजनों ने आरोप‍ियों की ग‍िरफ्तारी के ल‍िए थाने पर धरने पर बैठ गए.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जयपुर में बीजेपी नेता रामवतार की गला रेतकर हत्या.

जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर कस्बे में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामवतार असवाल उर्फ पप्पू की निर्मम हत्या हो गई. सोमवार देर रात रामवतार असवाल गंभीर रूप से घायल अवस्था में मनोहरपुर बस स्टैंड के समीप स्थित कबाड़ गोदाम में मिले. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी.  

गला रेतकर हत्या की  

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से रामवतार असवाल का गला काट दिया. घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर ही भारी मात्रा में खून फैला था, और गला किसी धारदार हथियार से कटा हुआ था. पुलिस ने तत्काल घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए निम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

Advertisement

क्षेत्र में शोक और आक्राेश  

मृतक रामवतार असवाल उर्फ पप्पू भारतीय जनता पार्टी के मनोहरपुर अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष थे, और स्थानीय स्तर पर सक्रिय राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे. उनकी हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची. देर रात करीब 12:30 बजे एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए.

थाने पर दिया धरना 

पुलिस ने गोदाम और आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. घटना स्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर हत्यारों की तलाश की जा रही है. हत्या से नाराज परिजन और ग्रामीण मनोहरपुर थाने पहुंच गए, और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए.  ग्रामीणों ने मामले के शीघ्र खुलासे और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.  

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस 

पुलिस का कहना है कि हत्या के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है.  मनोहरपुर में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है. पुलिस प्रशासन ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है. 

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में बार‍िश, गर्मी से राहत; आंधी में मालगाड़ी के 4 कंटेनर उड़े 

Topics mentioned in this article