मदन राठौड़ का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोलें-17 बार पेपर लीक करने वाले शीशे के घरों में रहकर दूसरों पर पत्थर न फेंकें

Rajasthan News: जोधपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर 17 बार पेपर लीक का आरोप लगाया और नीट मामले में सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति दोहराई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (राजस्थान)
NDTV

Madan Rathore on NEET: राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने नीट (NEET) पेपर लीक मामले से लेकर भैरों सिंह शेखावत की प्रतिमा अनावरण तक के विभिन्न विषयों पर पार्टी का रुख स्पष्ट किया.

 'अजातशत्रु' थे भैरों सिंह शेखावत

पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत की प्रस्तावित प्रतिमा के अनावरण को राजस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए राठौड़ ने कहा कि बाबोसा एक अजातशत्रु नेता थे। राजनीति में उनके नीतिगत विरोध जरूर थे, लेकिन व्यक्तिगत दुश्मनी किसी से नहीं थी. उन्होंने संगठन को अपने खून-पसीने से सींचा है और आज की नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई दिग्गज शामिल होंगे.

Advertisement

पेपर लीक पर कांग्रेस को घेरा

नीट पेपर लीक मामले पर प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के समय राजस्थान में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, भाजपा के शासन में राजस्थान में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, जबकि कांग्रेस के राज में 17 बार पेपर लीक की घटनाएं हुईं. उन्होंने  वर्तमान स्थिति पर बात करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत राजस्थान  नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से हुई और बाद में अन्य जगहों तक पहुंचा.

पूर्व सीएम को  दी नसीहत

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम किस मुंह से हमारी सरकार पर आरोप लगा रहे है. उनकी सरकार में 17 बार पेपर लीक हुए थे. तीन-तीन साल तक कोई कार्रवाई नहीं की गई.  हमारे ऊपर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में जाकर देख ले जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते

 उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने तुरंत परीक्षा रद्द कर छात्रों को दोबारा मौका देने का फैसला लिया, जो सराहनीय है. हालांकि दोबारा परीक्षा देना छात्रों के लिए कष्टदायक जरूर है.

नीट मामले में  सीकर कनेक्शन पर स्पष्टीकरण

सीकर कनेक्शन के सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा कि सूत्रधार सीकर का नहीं था, शुरुआत कहीं और से हुई थी. उन्होंने कहा कि जांच में कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा और सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है.आरोपियों के साथ भाजपा नेताओं की तस्वीरों पर उन्होंने कहा कि फोटो खिंचवाने से कोई पदाधिकारी नहीं बन जाता, जबकि कांग्रेस के कई करीबी पहले से ही जेलों में हैं.

राजनीतिक नियुक्तियों पर रुख

राजनीतिक नियुक्तियों के सवाल पर राठौड़ ने इसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का क्षेत्राधिकार बताया. हालांकि, पश्चिम बंगाल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विधायकों के नाम रिकमेंड करने के सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यदि उनसे सुझाव मांगा गया, तो वे निश्चित रूप से नाम आगे बढ़ाएंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: NEET आरोपी दिनेश बिंवाल को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में ठनी, राठौड़ ने झाड़ा पल्ला तो जूली ने पेश किए सबूत