सदन में भाजपा विधायक ने कांग्रेस सरकार पर लगाया 8 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, टिप्पणी पर हंगामा

गोपाल शर्मा ने यह भी कहा कि उनके पास कांग्रेस शासनकाल के 8 लाख करोड़ रुपये के कथित घोटाले का पूरा ब्यौरा मौजूद है और वे दस्तावेज साथ लेकर आए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भाजपा विधायक गोपाल शर्मा

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में बजट बहस के दौरान आज सिविल लाइन से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर 8 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने सदन में दस्तावेज लहराते हुए दावा किया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में व्यापक स्तर पर वित्तीय अनियमितताएं हुईं और यह राशि 8,00,000 करोड़ रुपये तक पहुंचती है.

गोपाल शर्मा की टिप्पणियों के बाद सदन का माहौल गरमा गया. उन्होंने कहा कि राजस्थान को गाडगिल फार्मूले में लाने वाले प्रणब मुखर्जी थे, जिनकी कांग्रेस विधायक दल की बैठक में निंदा की गई थी. इस पर कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आप कांग्रेस नेता चोर हैं. इस पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि यह बात रिकॉर्ड में जानी चाहिए कि आप कांग्रेस नेताओं को चोर कह रहे हैं.

''कांग्रेस नेता चोर नहीं बल्कि डाकू''

इसके जवाब में गोपाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता चोर नहीं बल्कि डाकू हैं. इस टिप्पणी के बाद सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया और कुछ समय के लिए कार्यवाही बाधित रही.

''पक्ष और विपक्ष के बीच कुछ देर के लिए नोकझोंक''

गोपाल शर्मा ने यह भी कहा कि उनके पास कांग्रेस शासनकाल के 8 लाख करोड़ रुपये के कथित घोटाले का पूरा ब्यौरा मौजूद है और वे दस्तावेज साथ लेकर आए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि एक पूर्व मंत्री को जेल भेजा गया, लेकिन दूसरे पूर्व मंत्री के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई. उन्होंने कहा कि कुछ नेता खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि हिम्मत है तो जेल भेजो. भाजपा विधायक के इन आरोपों और टिप्पणियों के बाद विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कुछ देर के लिए नोकझोंक देखने को मिली.

Advertisement

यह भी पढ़ें- किशनगढ़ में सरकारी डिस्पेंसरी में बड़ा खुलासा! 43 दिन पुरानी एक्सपायरी दवा मरीज को थमाई

Topics mentioned in this article