रिपोर्टर के मंत्री से सवाल पर MLA ने दिखा दिया हाथ, क्या है वायरल वीडियो की पूरी कहानी

जोधपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी एक पत्रकार के सवाल पर कहते नजर आ रहे हैं, 'तुझे कहां जाना है?' इस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जोधपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक देवेंद्र जोशी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ बैठे थे
X/ Devendra Joshi

सोशल मीडिया के दौर में कई बार कुछ सेकंड का वीडियो पूरे घटनाक्रम की तस्वीर बदल देता है. पिछले दो दिनों से जोधपुर की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐसा ही वीडियो काफी चर्चा में है. वीडियो में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने पत्रकार के एक सवाल के जवाब में कुछ ऐसा कह दिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है. उनके इस बयान के बाद वहां मौजूद लोग भी हंस पड़ते हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इस बातचीत का संदर्भ पारिवारिक अपनत्व और आपसी परिचय से जुड़ा हुआ था.

Devendra Joshi
Photo Credit: NDTV

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, शहर विधायक अतुल भंसाली और सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी मौजूद थे. इसी दौरान एक पत्रकार ने जोधपुर में एयर कनेक्टिविटी को लेकर सवाल पूछा.

Advertisement
  • पत्रकार ने पूछा- 'जोधपुर में डोमेस्टिक एयरलाइंस कब शुरू होगी?'
  • इस पर विधायक देवेंद्र जोशी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'थनै कठै जाणो है? (तुझे कहां जाना है?)
  • उनके इस जवाब के बाद मंच और हॉल में मौजूद कई लोग हंस पड़े.

दरअसल, स्थानीय स्तर पर जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि सवाल पूछने वाले पत्रकार और विधायक देवेंद्र जोशी के बीच पारिवारिक और आत्मीय संबंध हैं. मारवाड़ की सामाजिक संस्कृति में बड़े-बुजुर्ग अक्सर अपनेपन के साथ इस तरह की टोका-टोकी और मजाकिया अंदाज में बातचीत करते हैं. इसी संदर्भ में विधायक ने पत्रकार को संबोधित किया था.

विधायक के बयान से सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसे अलग नजरिए से पेश किया, जबकि कई लोगों का मानना है कि किसी भी वीडियो को उसके पूरे संदर्भ के साथ समझना जरूरी है. कुछ सेकंड की क्लिप अक्सर घटनाक्रम की पूरी तस्वीर नहीं दिखाती. वायरल वीडियो के साथ जोधपुर की एयर कनेक्टिविटी का मुद्दा भी चर्चा में आ गया. जोधपुर एयरपोर्ट से वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत कई शहरों के लिए उड़ानें संचालित हो रही हैं. हालांकि लोग नई उड़ानों और बेहतर कनेक्टिविटी की मांग लगातार उठाते रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  पहले दंडवत प्रणाम, फिर झोली फैलाकर बैठे नरेश मीणा, प्रशासन से मांगी 'भीख'

Topics mentioned in this article