निकाय चुनाव में बीजेपी की नई शुरुआत, लोकसभा-विधानसभा चुनावों की तरह बनाएगी घोषणापत्र

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से स्थानीय निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति के गठन का आदेश जारी किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मदन राठौड़ और घनश्याम तिवाड़ी (File)
Facebook

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भले ही तारीखों का औपचारिकता ऐलान नहीं हुआ हो, लेकिन राजनीतिक दलों की सियासी तैयारियां तेज हो गई हैं. भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर एक नई पहल की है. पार्टी लोकसभा और विधानसभा के चुनावों की तर्ज पर इस बार निकाय चुनाव के लिए भी घोषणापत्र बनाएगी. इसी की तैयारी के लिए पार्टी ने एक समिति का गठन किया है जिसकी कमान राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को सौंपी गई है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से स्थानीय निकाय चुनाव घोषणा पत्र समिति-2026 और संभागीय चुनाव संचालन संशोधित समिति का गठन किया गया है. 

घोषणा पत्र समिति में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को शामिल किया गया है. समिति में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र कुमार गहलोत, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, पूर्व महापौर सौम्या गुर्जर, महेश विजयवर्गीय, गोविंद टांक, पूर्व महापौर बृजलता हाड़ा, पूर्व महापौर सुशीला राजपुरोहित, पूर्व सभापति कृष्णा कटारा, पूर्व सभापति राकेश शर्मा और पूर्व उपमहापौर गिरीश चौधरी को सदस्य बनाया गया है.

Advertisement

समिति में जयपुर से घनश्याम तिवाड़ी, मोहनलाल गुप्ता और सौम्या गुर्जर, झुंझुनूं से संतोष अहलावत, जोधपुर से राजेंद्र कुमार गहलोत, सीकर से श्रवण सिंह बगड़ी, कोटा से महेश विजयवर्गीय, उदयपुर से गोविंद टांक, अजमेर से बृजलता हाड़ा, बीकानेर से सुशीला राजपुरोहित, बांसवाड़ा से कृष्णा कटारा, भीलवाड़ा से राकेश शर्मा और भरतपुर से गिरीश चौधरी को प्रतिनिधित्व दिया गया है.

घोषणा पत्र समिति मे ं13 सदस्य हैं
Photo Credit: NDTV

संभागवार समितियों में संशोधन

भाजपा ने निकाय चुनाव के संचालन के लिए संभागवार समिति में संशोधन किया है. जयपुर संभाग की समिति में प्रभुलाल सैनी, गजेंद्र सिंह राजपुरोहित और शंकर सिंह राजपुरोहित को शामिल किया गया है.

जोधपुर संभाग में ओंकार सिंह लखावत, सी.आर. चौधरी और हैमाराम मीणा को जिम्मेदारी दी गई है. उदयपुर संभाग की समिति में राजेंद्र राठौड़, लक्ष्मीनारायण लसाड़िया और नारायण पंचारिया शामिल हैं.

7 संभागों की चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के नाम
Photo Credit: NDTV

कोटा संभाग में सी.पी. जोशी, अर्जुन लाल मीणा और अजीत मेहता को जिम्मेदारी दी गई है. बीकानेर संभाग में राजेंद्र गहलोत, सुखदेव धारीवाल, जसवंत सिंह बिश्नोई और ज्योति मिर्धा को शामिल किया गया है.

Advertisement

भरतपुर संभाग की समिति में अशोक परनामी, अलका सिंह और हरीराम रिणवा को जगह मिली है. वहीं अजमेर संभाग की समिति में अरुण चतुर्वेदी, देवजी भाई पटेल और लालचंद कटारिया को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें-: खुद के समर्थन में नारे लगे तो गहलोत ने जताई आपत्ति, कार्यकर्ताओं को दी नसीहत- लक्ष्मण रेखा पार मत करो

Advertisement
Topics mentioned in this article