SHO और सीआई के साथ बीजेपी नेता ने थाने में बनाई रील, हरियाणवी गाने वाला वीडियो हुआ वायरल

थाने में बनाई गई रील में बज रहा हरियाणवी भाषा का गाना बदमाशों को रील बनाने के लिए उकसाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सवाई माधोपुर महिला थाने की एसएचओ रुक्मणी गुर्जर और सीआई टीना सोगरवाल के साथ बीजेपी नेता मेहनाज पटेल
NDTV

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के महिला थाने की एक वीडियो रील इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है . वायरल रील में महिला थानाधिकारी रुक्मणि गुर्जर के साथ सीआई टीना सोगरवाल सहित भाजपा नेत्री मेहनाज पटेल भी नजर आ रही है. वायरल रील में सवाई माधोपुर महिला थाने की एसएचओ रुक्मणी गुर्जर के साथ में सीआई टीना सोगरवाल भी दिखती हैं. वायरल रील में बज रहा गाना हरियाणवी भाषा में है जो बदमाशों को रील बनाने के लिए उकसाता है. गाने के बोल हैं "शेर तो अकेला ही काफी है, उसे झुंड की चाहत नहीं. चोटी के बदमाश पड़े रहते हैं हमारी जेलों में." इस गाने पर सवाई माधोपुर के महिला थाने में बनी ये रील सवाई माधोपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है. 

सीआई टीना सोगरवाल अपने डांस के हुनर को लेकर कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं. सवाई माधोपुर में कार्यरत रहने के दौरान उनके डांस के कई वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें खइके पान बना रस वाला और जय-जय शिव शंकर गाने पर उनके डांस के वीडियो ने खूब धमाल मचाया था.

Advertisement

थाने में बना वीडियो सोशल मीडिया पर

वायरल रील में तीसरा किरदार भी नजर आ रहा है जो सवाई माधोपुर की बीजेपी नेता मेहनाज पटेल हैं. वायरल रील के बोल को लेकर दोनों महिला पुलिस अधिकारियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं. हालांकि रील में उनका कोई खास रोल नजर नहीं आ रहा है. वायरल रील में महिला थानाधिकारी रुक्मणि गुर्जर एक बच्चे को गोद में लिए तथा कुर्सी पर बैठे नजर आ रही हैं. वहीं सीआई टीना सोगरवाल भी उनके साथ खड़े ओर बैठे दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि ये रील बीजेपी नेता मेहनाज पटेल ने बनाई है. 

कहा जा रहा है कि मेहनाज पटेल अपनी दोनों पुलिस अफसर मित्रों के पास चाय पीने थाने में गईं थीं. उसी दौरान उन्होंने ये वीडियो बना लिया और फिर हरियाणवी गाने पर रील बना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल दिया जो अब खूब वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें-: 'ड्राइवर नहीं रुका, बोला लेट हो जाएंगे', एक्सीडेंट वाली स्कूल वैन के ठीक पीछे जा रही थी दूसरी वैन

Topics mentioned in this article