राजस्थान में बम की धमकियों के बाद सरकारी दफ्तर के बाहर लटका ताला, अजमेर, सीकर, जोधपुर समेत कई शहरों में अलर्ट

राजस्थान के अजमेर, सीकर, जैसलमेर और हनुमानगढ़ समेत कई शहरों के पासपोर्ट-पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली. ईमेल के जरिए भेजी गई धमकी में 10 जहरीले बम लगाने का दावा किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जैसलमेर डाकघर को बम धमकी के बाद खाली कराया गया.

राजस्थान के अजमेर, सीकर, जैसलमेर और हनुमानगढ़ समेत कई शहरों में अलर्ट है. पासपोर्ट सेवा केंद्र और मुख्य डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. जयपुर स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को ईमेल के जरिए भेजी गई धमकी में अजमेर के जीपीओ स्थित पासपोर्ट केंद्र को निशाना बनाने की बात कही गई. धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया. अजमेर, सीकर, जैसलमेर और हनुमानगढ़ में पासपोर्ट ऑफिस और मुख्य डाकघर को तुरंत खाली करवा लिया गया. स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं. पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया और संदिग्ध वस्तुओं की सघन तलाशी शुरू कर दी गई.

"अगर DMK ने चुनाव जीता तो..."

बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर अब्दुल मोहम्मद भाई का अपमान किया गया, जिसे डीएमके और एमके स्टालिन समर्थकों का अपमान बताया गया. इसी के विरोध में दोपहर 2 बजे इस्लामी प्रार्थना के दौरान पासपोर्ट डाकघर परिसर में 10 जहरीले बम लगाए गए हैं. मेल में आगे लिखा है कि अगर डीएमके साल 2026 का चुनाव जीतती है तो परिवार के एक सदस्य को खोना पड़ेगा.धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया.

Advertisement

धमकी भरे मेल की कॉपी

 

आसपास की आवाजाही रोकी

सीकर में उद्योग नगर थाना पुलिस ने पासपोर्ट ऑफिस को खाली कराकर जांच शुरू की. डॉग स्क्वायड और अन्य टीमों ने बारीकी से सर्च ऑपरेशन चलाया. जैसलमेर के मुख्य डाकघर और हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित पासपोर्ट कार्यालय को भी खाली कराया गया. आसपास की आवाजाही रोकी गई और अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया.  

खुफिया विभाग की टीम जुटी

खुफिया विभाग की टीम भी जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने आमजन से अपील की. किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं.