'मेरी सहेली अभी बहुत छोटी है, उसे पढ़ना है'... 8 साल के मासूम की एक कॉल ने बचाया दोस्त का बचपन, रुकवाईं शादी

Rajasthan News: बूंदी जिले में एक बेहद दिल को छू लेने वाला मामाला सामने आया है. जिसमें महज 8 साल के बच्चे ने समझदारी दिखाते हुए अपनी सहेली का बाल विवाह रुकवाया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bundi child marriage News
NDTV

Bundi Child Marrige News: बूंदी जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और चाइल्डलाइन टीम लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. विभिन्न क्षेत्रों से मिली सूचनाओं के आधार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट के जरिए चार बाल विवाहों को समय रहते रुकवाया गया. इसी कड़ी में हाल ही में  जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक 8 साल के बालक ने अपनी सहेली का भविष्य अंधकार में डूबने से बचा लिया. उसने उसका बाल विवाह अपनी सूझ बूझ से रुकवाया. 

मासूम की आवाज बनी उम्मीद, मेरी दोस्त की शादी रुकवा दो”

जानकारी के अनुसार,  एक 8 वर्षीय बालक ने 1098 हेल्पलाइन पर फोन कर अपनी ही उम्र की एक सहेली का बाल विवाह रुकवाने की गुहार लगाई.  बच्चे ने चाइल्डलाइन पर फोन कर अपनी दोस्त को बचाने की गुहार लगाई. उसने कहा कि अंकल प्लीज, मेरी दोस्त की शादी रुकवा दीजिए, वह अभी बहुत छोटी है, उसे पढ़ना है. मासूम की इस अपील ने प्रशासन को तुरंत हरकत में ला दिया और टीम को रवाना कर कर्रवाई की. 

Advertisement

6 साल की बालिका का कराया जा रहा था बाल विवाह

 सूचना मिलते ही चाइल्डलाइन के जिला समन्वयक रामनारायण गुर्जर और केस वर्कर अर्चना मीणा तुरंत मौके पर पहुंचे.  जहां मौके पर पता चला कि कक्षा 5 में पढ़ने वाली 6 साल की बालिका का विवाह किया जा रहा था. उसी के साथ एक 16 साल की भी लड़की का भी बाल विवाह हो रहा था. उन्होंने बताया कि उनकी टीम और दबलाना थाना अधिकारी प्रिया व्यास के सहयोग से दोनों बालिकाओं को तुरंत रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया . बाद में दोनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर अस्थाई आश्रय गृह में भेजा गया.

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

मामले को लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रभारी रामनारायण ने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत 1098 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा  रही है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: FIR के बदले खाप का 'तुगलकी' फरमान, 2 बेटियों की शादी रोककर किया हुक्का-पानी बंद; PM-CM से लगाई न्याय की गुहार

Topics mentioned in this article