पुष्‍कर घाटी में 150 फीट नीचे खाई में ग‍िरी बस, 2 यात्रियों की मौत और 25 घायल

बस में करीब 31 सवारी थे. वे पीसांगन में मायरा भरने के ल‍िए जा रहे थे और पुष्‍कर घाटी में बस बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुष्कर घाटी में बस पलट गई.

पुष्कर घाटी में रविवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया. पीसांगन से अजमेर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गई, और 150 फीट खाई में जा गिरी. हादसे में दो यात्रियों की मौत की सूचना है, जबकि करीब 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. 

पुष्कर घाटी में लगा लंबा जाम 

हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले हुआ. हादसे के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया है. सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 6 एंबुलेंस लगाई गई हैं, जिनकी मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा जा रहा है.

Advertisement

खाई में गिरी बस.

अजमेर के JLN अस्पताल में सभी भर्ती 

ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया क‍ि सांझीसर से आगे हादसा हुआ है. घायलों को लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है. बाकी जांच की जा रही है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. सभी घायलों को अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.

मायरा भरने जा रहे थे गुर्जर समाज 

बस के यात्रियों ने बताया क‍ि अचानक बस ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई. जो खाई में गिर गई. गुर्जर समाज के लोग मायरा भरने जा रहे थे. बस पलटी तो यही लगा क‍ि अब हम नहीं बचेंगे. भगवान का नाम ही मुंह से न‍िकल रहा था. 

यह भी पढ़ें: बाघिन T-127 के पास बार बार क्यों पहुंच जाता है कूनो का चीता? एक बार फिर रणथंभौर में आ गया KP-2