Rajasthan Politics: राजस्थान की इन 5 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, ये विधायक बन गए सांसद

Lok Sabha seat result 2024: लोकसभा चुनाव-2024 रिजल्ट के बाद राजस्थान में 5 विधायक सांसद बन गए. अब इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. आइए आपको बताते हैं ये कौन से विधायक हैं जो अब सांसद बन गए हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ये विधायक अब सांसद बन गए हैं.

Lok Sabha seat result 2024: राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों के रिजल्ट आ गए हैं. 14 सीटें भाजपा के खाते तें गई. कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज करके 10 साल के सूखे को खत्म किया. कम्यूनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी ने एक-एक सीटों पर जीत दर्ज की है. इनमें से पांच विधायक सांसद बन गए. अब इन पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा.  

ये पांच विधायक जो बने सांसद 

ये 5 विधायक हरीश मीणा, मुरारीलाल मीणा, राजकुमार रोत, हनुमान बेनीवाल और बृजेंद्र ओला इस बार सांसद बने. हरीश मीणा ने टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट, मुरारीलाल मीणा दौसा और बृजेंद्र ओला झुंझुनूं लोकसभा सीट पर अपना परचन लहराया. यह तीनों कांग्रेस पार्टी से सांसद चुने गए हैं. 

Advertisement

कांग्रेस समर्थन से जीते 2 उम्मीदवार 

कांग्रेस ने राजस्थान में दो पार्टी को समर्थन दिया था. पहला भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक राजकुमार रोत हैं. उन्होंने बांसवाड़ा पर अपनी जीत दर्ज की है. दूसरे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल हैं, जिन्होंने नागौर लोकसभ सीट पर जीत दर्ज की है. 

इन 5 विधानसभा सीट पर होंगे उपचुनाव

  • कांग्रेस विधायक हरीश मीणा-                                                         देवली उनियारा विधानसभा सीट 
  • कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा-                                                   दौसा विधानसभा सीट 
  • कांग्रेस विधायक बृजेंद्र ओला-                                                          झुंझुनूं विधानसभा सीट 
  • BAP विधायक राजकुमार रोत-                                                        चौरासी विधानसभा सीट 
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी विधायक हनुमान बेनीवाल -                             खींवसर विधानसभा सीट


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.