संजय शर्मा धरने पर बैठे तो कांग्रेस को मिल गया मुद्दा, टीकाराम जूली का तंज- मंत्री की बात नहीं सुनी जा रही

अलवर में सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर वन मंत्री ने प्रशासन को घेरा. जिला कलेक्टर पर आरोप लगाते हुए संजय शर्मा धरने पर बैठ गए हैं. इसी मामले में कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संजय सिंह धरने पर टीकाराम जूली की प्रतिक्रिया

अलवर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र को लेकर वन मंत्री संजय शर्मा धरने पर बैठे तो कांग्रेस को मौका मिल गया. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तंज कसते हुए कहा कि यह राजस्थान का दुर्भाग्य है. आज राजस्थान की हालत एकदम ऐसी स्थिति में हो गई है कि आगे जाने के बजाय पीछे जा रहा है और पूरे राजस्थान के अंदर अफसरशाही हावी है.

जूली बोले- मंत्री ने निगम से सीएमओ तक बात पहुंचाई

जूली ने कहा, "नेताओं-मंत्रियों की कोई सुन नहीं रहा है. इसकी हकीकत आज अलवर में आप सभी के सामने आ गई कि हमारे अलवर से आने वाले मंत्री खुद सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं. उनका यह कहना है कि मैंने नगर निगम आयुक्त, जिला कलेक्टर, डीएलबी, मंत्री और सीएमओ में बात की. उन्होंने हर जगह बात को पहुंचाया, लेकिन उनकी सुनी नहीं गई."

Advertisement

जूली ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों से कोर्ट के आदेश के बावजूद भी जो हालात बने हैं, वह सब लोगों के सामने हैं कि सरकार के मंत्री को खुद धरने पर बैठना पड़ा. यह हालत है, यह हकीकत है राजस्थान की, जो हम बार-बार कह रहे हैं और इस सरकार को समझ में आता नहीं है.

डोटासरा ने भी बोला हमला 

नेता प्रतिपक्ष ने सीएम से की मांग

नेता प्रत्यक्ष ने कहा कि इस सरकार के खिलाफ उनके विधायक पहले बयान दे चुके हैं, खुद उनके मंत्री बयान दे चुके हैं. आज तो खुद मंत्री ही धरने पर बैठ गए हैं और जिस आयुक्त के खिलाफ धरने पर बैठे हैं, उसको मुख्यमंत्री खुद गृह जिले लेकर गए हैं. तो आप समझ सकते हैं कि स्थिति क्या है, किस प्रकार के हालात राजस्थान के अंदर चल रहे हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस पर अपनी बात रखनी चाहिए. उन्हें बताना चाहिए कि मंत्रियों की भी नहीं सुन रहे हैं तो फिर जनता कहां जाएगी? मुख्यमंत्री जी को जवाब देना चाहिए और अमित शाह भी अलवर आ रहे हैं. वह भी देख लें कि अलवर की हकीकत क्या है. अलवर से केंद्रीय मंत्री भी आते हैं, वह भी देख लें कि अलवर के अंदर हकीकत क्या है. 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः पूर्व मंत्री चराने लगे बकरी, हाथ में लाठी और छाता- वीडियो हुआ वायरल