Rajasthan: दुष्कर्म का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव

पुलिस ने बताया कि युवक ने पहले नाबालिग छात्रा के साथ दोस्ती की. फिर दोस्ती के दौरान नाबालिग से युवक ने संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस कर रही जांच

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा में नाबालिग को दुष्कर्म का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की. वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी युवक पर हिंदू नाम की फर्जी आईडी बनाकर धोखा देने की बात भी सामने आई है.

पुलिस अधीक्षक को मिली थी शिकायत

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पर हिंदू नाम की फर्जी आईडी बनाकर नाबालिग से दोस्ती कर संबंध बनाने के बाद अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा था. वहीं धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की शिकायत मंगलवार (28 अप्रैल) को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह को मिली थी. सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद भीलवाड़ा कीं कोतवाली थाना क्षेत्र का है. घटना में पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक शहर सज्जन सिंह को सौंपी है. मामले में गिरफ्तार सुल्तान अहमद नामक युवक को चार दिन के डिमांड पर लिया गया है.

पुलिस कर रही धर्म गुरु की तलाश

कोतवाली थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि युवक ने पहले नाबालिग छात्रा के साथ दोस्ती की. फिर दोस्ती के दौरान नाबालिग से युवक ने संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा. बाद में एक धर्म गुरु से भी नाबालिग का संपर्क कराया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. अब इस मामले में धर्म गुरु की भी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः पति से छुटकारा पाने के लिए पत्नी ने की घिनौनी हरकत, प्रेमी संग मिलकर खुद अश्लील VIDEO बनाकर किया वायरल