"खाना कैसे पकाते हैं, घर की फर्श-छत पर कौनसा मटेरियल लगा", जनगणना में पूछे जाएंगे ये सवाल

जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से शुरू होगा. जनगणना में पहली बार स्वगणना का विकल्प दिया गया है. इस दौरान मकान की फर्श-छत का मटेरियल समेत 33 सवाल पूछे जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI)

जनगणना 2027 के लिए राजस्थान का शेड्यूल जारी हो गया है. जनगणना का प्रथम चरण 1 मई से शुरू होगा. इस चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना होगी. 1 मई से 15 मई तक स्वगणना होगी. वहीं, 16 मई से 14 जून 2026 तक घर घर जाकर मकानों की गणना की जाएगी. देश में पहली बार स्वगणना का अवसर दिया गया है. इसके माध्यम से सभी परिवार एक वेब पोर्टल पर जाकर जनगणना अनुसूची भर सकते हैं. हालांकि, स्वगणना के ऑप्शन के बाद भी घर-घर जाकर गणना की प्रक्रिया की जाएगी. लेकिन स्वगणना करने से वह फॉर्म भरने में लगने वाला प्रक्रिया में समय कम लगेगा.

साइबर फ्रॉड को लेकर सावधान! 

जनगणना के लिए कार्मिक (प्रगणक) जब आपके घर आयेंगे तो केवल मोबाइल नंबर और SE ID मांगा जाएगा. इसके अलावा कोई भी ओटीपी नहीं मांगा जाएगा. ऐसे में यदि कोई ओटीपी मांगता है तो वह फ्रॉड हो सकता है. किसी भी तरह का ओटीपी साझा नहीं करें.

Advertisement

33 प्रश्नों की लिस्ट तैयार

वहीं, पहले फेज में 33 प्रश्नों की सूची तैयार की गई है. इस दौरान लोगों से मकान नंबर, परिवार के मुखिया का नाम, मुखिया का जेंडर, पेयजल का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुलभता और प्रकार के साथ ही गंदे पानी के निकासी की व्यवस्था जैसे प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके साथ ही मकान की फर्श, दीवार और छत किस सामग्री से बनी है, यह जानकारी भी ली जाएगी. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन, एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता, टीवी, लैपटॉप, स्मार्टफोन, मोबाइल, कंप्यूटर की भी जानकारी ली जाएगी.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान विधानसभा में नजर आएंगे 17 देशों के प्रतिनिधि, कल दिखेगा अनूठा नजारा