श्री गोकुलचंद्रमाजी मंदिर में छप्पन भोग उत्सव, विधायक नौक्षम चौधरी ने टेका मत्था

बीजेपी व‍िधायक नौक्षम चौधरी ने न्‍यांश मंद‍िन में मत्‍था टेकने के बाद क्षेत्र के लोगों की खुशहाली की कामना की. बाबा भगवान से आशीर्वाद ल‍िया. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बीजेपी व‍िधायक नौक्षम चौधरी ने न्‍यांश मंद‍िन में मत्‍था टेकने के बाद क्षेत्र के लोगों की खुशहाली की कामना की.

ब्रज क्षेत्र की ऐतिहासिक नगरी कामवन स्थित श्री गोकुलचंद्रमाजी हवेली पुष्टिमाग्रीय न्यांश मंदिर में छप्पन भोग के पावन अवसर पर भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा.  इस विशेष धार्मिक आयोजन में क्षेत्रीय विधायक नौक्षम चौधरी ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की. दर्शन के दौरान विधायक नौक्षम चौधरी ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान (बाबा) को दुपट्टा पहनाया और आशीर्वाद लिया.  

क्षेत्र की सुख, शांति की कामना 

उन्होंने भगवान से क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.  इस दौरान मंदिर के सेवायतों ने उन्हें मंदिर की परंपराओं और छप्पन भोग के महत्व के बारे में जानकारी दी. 

Advertisement

श्रद्धा और प्रेम का संदेश 

मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक नौक्षम चौधरी ने कहा कि कामवन की यह पावन भूमि सदियों से धार्मिक आस्था और परंपराओं का प्रमुख केंद्र रही है. उन्होंने कहा, "इस तरह के आयोजन न केवल हमारी समृद्ध संस्कृति को जीवंत रखते हैं, बल्कि समाज में आपसी श्रद्धा, प्रेम और एकता का मजबूत संदेश भी देते हैं. "

भक्तिमय रहा माहौल, उमड़े श्रद्धालु

छप्पन भोग के दर्शनों के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. भगवान को अर्पित किए गए विविध व्यंजनों और भव्य सजावट ने भक्तों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक, मंदिर समिति के सदस्य और हजारों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे. पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री कृष्ण' और 'गोकुलचंद्रमाजी की जय' के उद्घोष से गुंजायमान रहा. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में तेज बारिश और ओलावृष्टि का कहर, आज भरतपुर में ऑरेंज अलर्ट, अगले 4 दिन तक राहत नहीं