Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में रॉन्ग साइड से आ रही बाइक ने टेम्पो को मारी टक्कर, मची चीख पुकार, 1 की मौत

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ के कपासन चौराहे पर गलत दिशा से आ रही बाइक की टक्कर से टेम्पो पलट गया. इस हादसे में 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला फूमा बाई की मौत हो गई, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हादसे का CCTV video
NDTV

Chittorgarh Road Accident: चित्तौड़गढ़ के कपासन चौराहे पर एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हुई। गलत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल ने सामने से आ रहे टेम्पो को ऐसी टक्कर मारी कि टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं.

बाजार से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब एक थ्री-व्हीलर टेम्पो सवारियों को लेकर चित्तौड़गढ़ शहर से आजोलिया का खेड़ा गांव की ओर जा रहा था.इसी दौरान  कपासन चौराहे के पास सामने से गलत दिशा में आ रहे एक बाइक सवार ने टेम्पो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो बीच सड़क पर ही पलट गया.हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार गलत दिशा से आ रहा था.

Advertisement

मौताना की खरीदारी कर लौट रही थीं बुजुर्ग महिला

इस भीषण भिड़ंत में 68 वर्षीय फूमा बाई अपने परिवार के साथ बाजार से कपड़े खरीदकर लौट रही थीं. बताया जा रहा है कि उनके भाई का एक महीने पहले निधन हो गया था और वे 'मौताना' परंपरा के तहत परिवार के साथ कपड़े और अन्य सामान खरीदने शहर आई थीं. 

मदद के लिए दौड़े राहगीर

टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान पुलिस ने CEIR पोर्टल से ढूंढे 35 हजार से ज्यादा मोबाइल, पीड़ितों के चेहरे पर लौटी मुस्कान