Rajasthan: नींबू- बेर के बागान में छिपा रखी थी गांजे की फसल, भनक लगते ही पुलिस ने बोला धावा, उखाड़कर जब्त किए 1510 पौधे

Rajasthan News: जयपुर ग्रामीण पुलिस के ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत सामोद में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. नींबू और बेर के बागान में छिपाई गई गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ कर 1510 पौधों को जब्त किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Illegal Cannabis Farming in Chomu
NDTV

Illegal Cannabis Farming in Chomu: जयपुर ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वेनम (Operation Anti-Venom) अभियान के तहत जिले में बड़ी कार्रवाई की है, जिसके तहत नशे के सौदागरों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. मामला जिले के सामोद इलाके के विजयसिंहपुरा-बांसा गांव का है, जहां DST टीम ने छापा मारकर गांजे की अवैध खेती (Illegal Cannabis Farming) का पर्दाफाश किया.

नींबू- बेर के बीच छिपा रखे थे 1510 गांजे के पौधे

पुलिस के मुताबिक, आरोपी भैरूराम सैनी काफी समय से अपने ही बगीचे में गांजे की खेती कर रहा था. उसने नींबू, बेर और घनी झाड़ियों के बीच करीब 1510 गांजे के पौधे इस तरह छिपा रखे थे कि उन्हें नंगी आंखों से देख पाना मुश्किल था. टीम मौके पर पहुंची, सभी पौधे जब्त कर लिए, आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी.

Advertisement

नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

यह पूरा ऑपरेशन ASP रजनीश पूनिया की देखरेख में DST टीम के ASI रामनिवास मीणा और सत्येंद्र ने किया. मामले के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि अब इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश की जा रही है. साथ में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेती सिर्फ लोकल लेवल तक ही सीमित थी या इसके लिंक कहीं और भी जुड़े हैं.

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

 लगातार सामने आ रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. 

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

बता दें कि इससे पहले गोविंदगढ़ के खेजरोली कस्बे में भी पुलिस ने इसी तरह की कार्रवाई की थी. जिसमें एक व्यक्ति ने गांजे की फसल  खेत में उगाई थी. उस मामले में भी पुलिस ने 1057 पौधे जब्त किए थे और NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें; श्रीगंगानगर में लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग का शूटर पकड़ा, रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की ली थी सुपारी