केंद्र के मैसेंजर का साफ संदेश- केवल मैरिट और जिताऊ क्षमता पर टिकट मिलेगा, नहीं चलेगी सिफारिश

नामांकन का एक द‍िन और शेष बचा है. बीजेपी ने अभी तक अपने उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है, लेक‍िन  ट‍िकट क‍िस आधार पर द‍िया जाएगा पार्टी ने स्‍पष्‍ट कर द‍िया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इलेक्शन को–ऑर्डिनेशन कमेटी में सह–प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सिफारिश पर टिकट नहीं मिलेगा.
NDTV Reporter

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए सेंट्रल बीजेपी से भेजी गई इलेक्शन को–ऑर्डिनेशन कमेटी में सह–प्रभारी की जिम्मेदारी देख रहे महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने साफ कर दिया है कि पार्टी जिताऊ चेहरों को ही तरहीज दे रही है.  309 निकायों में से सभी 10 नगर निगम के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे बावनकुले ने कहा कि जैसे महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में नगर निगम जीते, वैसे ही राजस्थान में सभी 10 नगर निगम में बीजेपी का बोर्ड बनाएंगे. 

जीतने वाले को मिलेगा टिकट 

उन्होंने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और वरिष्ठ नेता मिलकर मंथन करके जो टिकट वितरण करेंगे.  उनमें सभी टिकट का वितरण मेरिट पर होगा. किसी भी टिकट में  सिफारिश नहीं चलेगी, जो जिताऊ है, उसको ही टिकट दी जाएगी. 

Advertisement

बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से जो इलेक्शन को-ऑर्डिनेशन कमेटी भेजी गई है, उसके प्रभारी हरीश द्विवेदी जहां सभी जिलों में टिकट मंथन को लेकर होने वाली बैठक में शामिल हो रहे हैं, तो बावनकुले सभी 10 नगर निगम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. हर छोटे-बड़े डेवलपमेंट की रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को दी जा रही है. 

"कांग्रेस आई तो कर देगी बंटाधार"

बावनकुले कहते हैं कि महाराष्ट्र में बीजेपी ने 29 में से 27 नगर निगम जीते हैं. सह प्रभारी ने कहा कि मुझे यहां पर 10 नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है. मैं पिछले 5 दिन से राजस्थान में घूम रहा हूं, सब तरफ जनता में यह भावना है कि डबल इंजन की सरकार ही हमारा विकास कर सकती है. बीजेपी का बोर्ड बनने पर ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास तेजी से होगा. कांग्रेस आएगी तो सरकारी योजनाओं का बंटाधार करेगी. 

उन्होंने कहा कि हम 51 प्रतिशत वोट लेकर सभी नगर निगम और नगर परिषद जीतेंगे. निगम प्रभारी के रूप में सभी संभाग का दौरा कर चुके महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान की अब तक की सबसे बड़ी सफलता इन चुनावों में पार्टी को मिलेगी. 

"युवाओं को टिकट देगी बीजेपी" 

उन्होंने कहा कि बीजेपी इन चुनाव में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को टिकट देगी. छोटे चुनाव में बड़े नेताओं की मौजूदगी को लेकर बावनकुले ने कहा कि कोई भी चुनाव छोटा नहीं होता.  निकाय चुनाव भी महत्वपूर्ण हैं.  वे बोले कि बीजेपी सभी चुनाव मिलकर लड़ती है.  सभी कार्यकर्ताओं का अनुभव मिलाकर परिणाम आता है.  उन्होनें  कहा कि पार्टी ने भेजा है, लिहाजा हम तो सहयोग के लिए आए हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: नवलगढ़ में कांग्रेस ने 37 वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी, देखें पूरी ल‍िस्‍ट