Rajasthan CM: सीएम भजनलाल किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 650 करोड़, किसानों को मिलेगा 350 करोड़ का ब्याज मुक्त कर्ज

CM Bhajan Lal Sharma: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज टोंक में राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ टोंक से करेंगे. मुख्यमंत्री  65 लाख से ज्यादा किसानों को 650 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सीएम भजनलाल शर्मा आज यानी 30 जून को टोंक जाएंगे.

CM Bhajan Lal Sharma: मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से टोंक पंहुचेंगे. लगभग 2 घंटे टोंक में रहेंगे. बजट पूर्व टोंक की जनता को भी बड़ी उम्मीदे हैं. रेल लाइन बीसलपुर बांध में ब्राह्मणी नदी से पानी डालने की योजना उम्मीद है. राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक के अनुसार मुख्यमंत्री आज किसानों को पहली किश्त के रूप में एक हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे. दूसरी और तीसरी किश्त के रूप में 500-500 रुपए ट्रांसफ करेंगे. 

21 सोसाइटियों पर मिलेगी कस्टम हायरिंग सेंटर की सुविधा

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापाना की जा रही है. कस्टम हायरिंग सेंटर से उच्च तकनीक से युक्त कृषि उपकरण मिलेगा,  किसानों को ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किराये पर  मिलेगा. भज लाल शर्मा राज्य स्तरीय समारोह में 21 कस्टम हायरिंग सेंटर्स की सौगात देंगे. कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के लिये प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति को 8 लाख रुपये का अनुदान दिया जायेगा. 

Advertisement

टोंक में आज यानी 30 जून को सीएम भजनलाल शर्मा जाएंगे, तैयारी पूरी हो गई है.

51 महिला ग्राम सेवा सहकारी समितियों को 3-3 लाख रुपये राशि 

गौतम दक ने बताया कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है. 51 महिला ग्राम सेवा सहकारी समितियों को 3-3 लाख रुपये की दिए जाएंगे.  उन्होंने बताया कि महिला सहकारी समितियों का संचालन एवं प्रबंधन महिलाएं करेंगी. इन समितियों के गठन से महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा. अपने विकास और कल्याण के लिए स्वयं निर्णय कर सकेंगी. 

किसानों को मिलेगा 350 करोड़ का ब्याज मुक्त फसली ऋण

सहकारिता मंत्री ने बताया कि सरकार किसानों को अल्पकालीन ब्याज मुक्त फसली ऋण देगी. 23 हजार करोड रुपये का ऋण वितरण का लक्ष्य रखा है. 1000 करोड़ रुपये की वृद्धि किया गया है.   मुख्यमंत्री 30 जून को 350 करोड़ रुपये का ऋण वितरण करेंगे. अब तक 25 लाख से अधिक किसानों को 10 हजार करोड रुपये का ऋण दिया जा चुका है. 

किसानों से संवाद करेंगे सीएम भजनलाल शर्मा 

मंत्री गौतम दक ने बताया कि जिला प्रशासन जिला स्तर और ग्राम सेवा सहकारी समितियों के स्तर पर भी कार्यक्रम कर रहा है, जिनमें भाग लेने वाले वाले चयनित किसानों से मुख्यमंत्री संवाद करेंगे. उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में  कन्हैया लाल चौधरी, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री, किरोड़ी लाल मीणा, कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री,  हीरा लाल नागर, ऊर्जा मंत्री सहित सहकारिता से जुडे सहकारजन एवं किसान उपस्थित रहेंगे. 


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.