दिल्ली दौरे पर CM भजनलाल शर्मा, 3 केंद्रीय मंत्रियों संग बैठक से राजस्थान को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी!

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली में केंद्र के दिग्गज मंत्रियों के साथ अहम बैठकें करने वाले हैं. शिक्षा से लेकर ऊर्जा और एयर कनेक्टिविटी तक, इस दौरे से प्रदेश को बड़ी सौगातें मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आज CM भजनलाल की 3 केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक, इन क्षेत्रों में मिलेगी बड़ी राहत.
X@BhajanlalBjp

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) बुधवार सुबह जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरे को प्रदेश के विकास की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों के साथ आमने-सामने की बैठकें करेंगे. सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, ऊर्जा और एविएशन सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है.

शिक्षा-ऊर्जा क्षेत्र में सुधार की उम्मीद

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने और नवाचारों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी. इसके साथ ही, मुख्यमंत्री की मुलाकात केंद्रीय ऊर्जा और शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी प्रस्तावित है. राजस्थान में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने और शहरी विकास की लंबित योजनाओं को गति देने के लिए यह बैठक निर्णायक साबित हो सकती है.

Advertisement

हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

प्रदेश में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एयर कनेक्टिविटी एक प्रमुख मुद्दा है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के साथ बैठक करेंगे. इस चर्चा का मुख्य केंद्र बिंदु प्रदेश में सिविल एविएशन का विस्तार, नई हवाई सेवाओं की शुरुआत और यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करना रहेगा. माना जा रहा है कि एयर कनेक्टिविटी बढ़ने से राजस्थान के दूरदराज के इलाकों में भी विकास की नई राहें खुलेंगी.

केंद्र से मिल सकती हैं नई सौगातें

मुख्यमंत्री के इस दौरे को केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि इन बैठकों के बाद राजस्थान को केंद्र सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और फंड की सौगात मिल सकती है. विभिन्न योजनाओं और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी दिल्ली में मंथन किया जाएगा.