राजस्थान में जनगणना शुरू, सीएम भजनलाल ने भरा पहला फॉर्म; जानें घर बैठे खुद गणना करने का तरीका

राजस्थान के विकास का नया डेटा 1 मई से जुटना शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अपना 'स्व-गणना' प्रपत्र भरकर इस महाभियान का आगाज कर दिया. आप खुद भी अपना फॉर्म भर सकते हैं. जानिए वो कौन से 33 सवाल हैं जिनके जवाब आपसे मांगे जाएंगे?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान जनगणना 2027: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरा पहला फॉर्म, आज से शुरू हुआ हाउस लिस्टिंग का काम
X@BhajanlalBjp

Jaipur News: राजस्थान में आज यानी 1 मई 2026 से जनगणना 2027 के पहले चरण 'हाउस लिस्टिंग' की शुरुआत हो गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने जयपुर में सबसे पहले अपना स्व-गणना (Self Enumeration) प्रपत्र भरकर इस राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया है.

सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं. उन्होंने कहा, 'सटीक जानकारी ही सरकार की योजनाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुंचाने में मदद करेगी.' सीएम ने खुद ऑनलाइन फॉर्म भरकर यह संदेश भी दिया कि तकनीक के माध्यम से समय की बचत की जा सकती है.

Advertisement

पहली बार घर बैठे खुद गणना करने की सुविधा

इस बार की जनगणना बेहद खास है क्योंकि पहली बार नागरिकों को वेब पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी खुद भरने का विकल्प दिया गया है. सभी नागरिक 1 मई से 15 मई के बीच http://se.census.gov.in पर जाकर अपनी डिटेल खुद भर सकते हैं. अगर आप खुद फॉर्म भरते हैं, तो जब कर्मचारी आपके घर आएंगे, तो आपको लंबी कागजी कार्यवाही नहीं करनी होगी, बस अपनी SE ID दिखानी होगी.

16 मई से 14 जून तक कर्मचारी घर-घर जाकर डेटा वेरिफिकेशन और मकानों की लिस्टिंग करेंगे.

तैयार रखें इन 33 सवालों के जवाब

जनगणना कर्मचारी जब आपके घर पहुंचेंगे, तो वे आपसे कुल 33 सवाल पूछेंगे. इनमें प्रमुख हैं:-

मकान का नंबर, फर्श, दीवार और छत किस सामग्री से बनी है?
परिवार के मुखिया का नाम, जेंडर और क्या वे एससी/एसटी वर्ग से हैं?
मकान अपना है या किराए का? परिवार के पास रहने के लिए कितने कमरे हैं?
पीने के पानी और रोशनी का मुख्य स्रोत क्या है?
शौचालय की सुविधा, गंदे पानी की निकासी और रसोईघर की क्या व्यवस्था है?
खाना पकाने के लिए कौन सा ईंधन (LPG/PNG) इस्तेमाल होता है?
घर में टीवी, इंटरनेट, लैपटॉप, स्मार्टफोन, साइकिल, कार या बाइक जैसी कितनी सुविधाएं मौजूद हैं?
परिवार मुख्य रूप से खाने में किस अनाज का इस्तेमाल करता है?

ये भी पढ़ें:- राजस्थान सीएम ने जारी किया लिंक, अब घर बैठे मोबाइल से खुद कर लें अपनी जनगणना

Advertisement