Rajasthan Cabinet Meeting: सीएम भजनलाल शर्मा इन दिनों चौपाल अभियान कर रहे हैं. इसके तहत वह अलग-अलग जिलों में पहुंच रहे हैं और रात्रि चौपाल भी लगा रहे हैं. वहीं इस दौरान हाथों हाथ लोगों की समस्या को सुनकर निपटारा कर रहे हैं. इससे लोगों में काफी खुशी है. वहीं लोगों की परेशानी जानने के बाद सीएम भजनलाल बड़ा फैसला भी ले सकते हैं. इस बीच बताया जा रहा है कि सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कल यानी शुक्रवार (22 मई) को कैबिनेट की बैठक होगी. जिसमें कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है.
माना जा रहा है कि राजस्थान में ईंधन बचत को लेकर सीएम भजनलाल अहम फैसला ले सकते हैं. वहीं विकास कार्यों को लेकर भी सीएम कैबिनेट में बड़ा फैसला ले सकते हैं.
इन पांच फैसलों पर होगी नजर
- सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे”
- सरकारी खर्च घटाने के लिए मितव्ययता सर्कुलर
- यूपी मॉडल की तर्ज पर फ्यूल सेविंग उपाय
- सरकारी विभागों में तबादलों से बैन हटाने पर फैसला
- सरकारी कर्मचारियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपयोग के निर्देश
सरकार इन पांच मामलों में अहम फैसला ले सकती है. इसके अलावा भी ईंधन बचाव को लेकर सरकार कई निर्देश दे सकती है. जिसमें मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने पहले ही काफिलों में वाहन कम करना, वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा, प्रशासनिक सुधार विभाग सर्कुलर जारी कर सकता है और मंत्रियों और अफसरों को साइकिल और ई-व्हीकल उपयोग के सुझाव संभव हो सकते हैं.
बता दें, प्रधानमंत्री ने हाल में जिन चीजों को लेकर अपील की है, उन पर राजस्थान में अमल करने को लेकर कैबिनेट में गहन विचार किया जा सकता है. जिस पर कई अहम फैसले हो सकते हैं. वहीं बढ़ती गर्मी को लेकर भी सरकार अहम फैसला ले सकती है.
यह भी पढ़ेंः सीएम भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर जाते वक्त सड़क पर खरीदे आम, खुद भी खाया ग्रामीणों को भी खिलाया