कोटा में फ्लाईओवर से गिरने पर कोचिंग छात्रा की मौत, आत्महत्या या हादसा? 

छात्रा ब‍िहार की रहने वाली थी और कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रही थी. छात्रा के पर‍िजनों को सूचना दे दी गई है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कोटा में जेईई की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. (Photo- NDTV)

कोटा में एक कोचिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. शन‍िवार देर रात विज्ञान नगर फ्लाईओवर से गिरने के बाद इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई. मृतका की पहचान बिहार के रानीगंज निवासी जयश्री के रूप में हुई है, जो कोटा में रहकर जेईई परीक्षा की तैयारी कर रही थी.

हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस 

घटना की सूचना मिलने पर विज्ञान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्रा ने आत्महत्या की है या फिर यह कोई हादसा है. पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. 

Advertisement

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज 

घटना स्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. विज्ञान नगर थाने के एएसआई कय्यूम हुसैन ने बताया कि छात्रा के विज्ञान नगर फ्लाईओवर से गिरने की सूचना मिली थी. अस्पताल पहुंचकर  जानकारी ली तो चिकित्सकों ने बताया कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद आगे की पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. फिलहाल विज्ञान नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

2 साल से कोटा में रह रही थी छात्रा 

छात्रा राजश्री 2 साल से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई की तैयारी निजी कोचिंग से कर रही थी, विज्ञान नगर क्षेत्र में हॉस्टल में रह रही थी. घटना करीब रात 10:30 बजे की है. विज्ञान नगर थाने के ASI कय्यूम हुसैन ने बताया कि पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि कोई लड़की विज्ञान नगर फ्लाईओवर से गिर गई है, उसको एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है. जब पुलिस वहां पहुंची तो छात्रा की हालत गंभीर थी. वह बयान देने के हालात में नहीं थी, कुछ देर बाद चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, परिजन सोमवार को कोटा पहुंचेंगे इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट वगैराह नहीं मिला है, पुलिस घटनाक्रम के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

छात्रा का फोन बरामद 

कोटा झालावार रोड पर विज्ञान नगर फ्लाईओवर पर जहां यह घटनाक्रम हुआ है, वहां पर और आसपास लोगों की आवाज आती रहती है. ट्रैफिक भी गुजरता रहता है, लेकिन रात 10:30 बजे छात्रा राजश्री वहां कैसे पहुंची? क्या वह अकेली थी या फिर उसके साथ कोई और भी था? क्या उसने आत्मघाती कदम उठाया या फिर यह एक महज दुर्घटना थी? इन तमाम पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है. छात्रा का मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में दो द‍िन में मानसून की एंट्री की आहट, 20 जिलों में बार‍िश का अलर्ट

Topics mentioned in this article