माहौल खराब कर रहे MLA बालमुकुंद आचार्य पर हो FIR, SCP से मिलकर बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा  

सुनील शर्मा ने कहा कि यह लोगों को भड़काने और एक धर्म के लोगों की भावनाएं आहत करने का काम है. उन्होंने कहा कि इस मामले में हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR होनी चाहिए और वह पुलिस से इसकी मांग भी करते हैं.हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विधायक बालमुकुंद आचार्य और जयपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा

जयपुर के चांदपोल सब्जी मंडी के पास परकोटे में दरगाह की छत का कंस्ट्रक्शन रुकवाने के बाद स्पेशल पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के दौरान जयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR दर्ज करने की मांग रखी. सुनील शर्मा ने कहा कि जिस तरह नगर निगम चुनाव से पहले जयपुर की गंगा-जमुनी तहजीब बिगाड़ने की कोशिश हो रही है, उसे चुनाव से पहले वोटों के पोलराइजेशन के प्रयास के रूप में देखा जाना चाहिए.

सुनील शर्मा ने कहा कि यह लोगों को भड़काने और एक धर्म के लोगों की भावनाएं आहत करने का काम है. उन्होंने कहा कि इस मामले में हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR होनी चाहिए और वह पुलिस से इसकी मांग भी करते हैं.हो गई है.

Advertisement

दरगाह की छत बनाने को लेकर रविवार को विवाद हो गया था 

जयपुर के चांदपोल सर्किल के पास दरगाह की छत बनाने को लेकर रविवार को विवाद हो गया है. दरगाह की छत निर्माण कार्य के दौरान रविवार को हवामहल के विधायक बालमुकुंद आचार्य अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया. इस पर स्थानीय विधायक अमीन कागजी भी मौके पर पहुंचे और विरोध किया. सूचना पर आए पुलिस के आला अधिकारी ने स्थिति को शांत कराया. वहीं, बाद कांग्रेस विधायक अमीन कागजी मामले की शिकायत को लेकर कमिश्नरेट पहुंचे.

बालमुकुंद आचार्य पर माहौल खराब करने का आरोप

दरगाह के छत के निर्माण कार्य में लगे एक शख्स ने नगर निगम के निर्माण मंजूरी के आदेश की कॉपी दिखाते हुए कहा कि इसके निर्माण की जयपुर नगर निगम से परमिशन है. इसके निर्माण के लिए विधायक अमीन कागजी के द्वारा विधायक निधि से 20 लाख रुपये जारी किया गया था. इसके वर्क ऑर्डर, वित्तीय स्वीकृति के आदेश की कॉपी भी मौजूद है. लेकिन हवा महल के विधायक बालमुकुंद आचार्य जयपुर शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं.