गाड़ी में जिंदा जलने से 10 घंटे पहले कांग्रेस नेता ने मांगी थी पुलिस सुरक्षा, घर में मिलीं खून से सनी ईंटें 

कांग्रेस नेता, पत्‍नी, मां और भांजी की जली लाश घर से 500 मीटर दूर स्‍कॉर्प‍ियो में म‍िली थी. अब पुल‍िस जांच में जो साक्ष्‍य म‍िल रहे हैं, वो हत्‍या की ओर इशारा कर रहे हैं. हालांक‍ि, पुल‍िस अभी क‍िसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कांग्रेस नेता रामसिंह चौधरी और पत्नी सुरज्ञान देवी. पुलिस ने जली कार को कब्जे लेकर थाने ले गई.

कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच रामस‍िंह चौधरी ने मौत से महज 10 घंटे पहले फेसबुक पर पोस्‍ट करके पुल‍िस सुरक्षा मांगी थी. उन्होंने फेसबुक पर पोस्‍ट करके ल‍िखा था,  "साथियों, क्या मुझे वापस पुलिस सुरक्षा मिलनी चाहिए, जो भी उचित हो? क्या मैं मेरे हक की लडाई लड़ रहा हूं, जो भी सहमत हो मुझे मदद करें. आशा है आप बड़े ओहदों वाले MLA, MP और मंत्री जी से सवाल करेंगे. लेकिन शायद मेरा अनुरोध इतना है मुझे सिर्फ आप." पुल‍िस को जांच में घर से कुछ अहम साक्ष्‍य म‍िले हैं. पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, कॉल डिटेल और घर और घटना स्थल से मिले सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है.  

घर में खून के निशान मिले 

अजमेर जिले के बोराड़ा क्षेत्र में कार में कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी पत्नी सुरज्ञान देवी, मां पूसी देवी और भांजी महिमा की जली हुई लाश म‍िली थी. रामसिंह चौधरी के घर की जांच में पुलिस को खून के निशान मिले हैं. घर से दो ईंटें बरामद हुई हैं, जिन पर खून लगा बताया जा रहा है. एक माचिस भी मिली है, जिस पर भी खून के निशान मिले हैं. इतना ही नहीं, घर को पूरी तरह धोया गया था, जिससे सबूत मिटाने की आशंका जताई जा रही है. 

Advertisement

कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर किया था पोस्ट.

ट्रैक्टर से तेल निकाले जाने की संभावना  

जांच में यह बात भी सामने आई कि पास ही खड़े ट्रैक्टर से डीजल निकाले जाने की संभावना है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या कार में लगी आग सामान्य हादसा थी या फिर किसी साजिश का हिस्सा? सबसे बड़ा सवाल रास्ते को लेकर खड़ा हो रहा है. मां की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाने की बात कह रहे हैं, लेकिन अगर अस्पताल ले जा रहे थे, तो गाड़ी अरांई की तरफ क्यों गई, जबकि बोड़ादा की दिशा अलग बताई जा रही है. पुलिस को कार भी दूसरे रास्ते पर मिली है. 

कार की सीटें फोल्ड मिलीं 

कार की सीटें भी जांच का अहम हिस्सा बनी हुई है. पुलिस को सीटें फोल्ड मिलीं. माना जा रहा है कि अगर लोग सामान्य रूप से बैठे होते तो सीटें खुली रहतीं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वारदात के बाद शवों को कार में रखा गया हो सकता है. पुलिस ने पूछताछ के लिए रामसिंह चौधरी की पहली पत्नी सुनीता, बेटे और परिवार के अन्य लोगों को हिरासत में लिया है.  एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने कहा कि फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और मामले को हत्या मानकर भी पड़ताल जारी है. 

यह भी पढ़ें: मैडम की इस स्माइल पर फिदा हुए थे जयपुर के 'बॉस', हनीट्रैप में फंसकर 90 लाख लुटा बैठे