Rajasthan Rajya Sabha Candiate: राज्यसभा सदस्य चुनाव के लिए आवेदन शुरू हो चुका है. इस बीच राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने राज्यसभा सदस्य प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर रहा है. गुरुवार (4 मई) को जहां पहले बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है. वहीं अब कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. राजस्थान में तीन राज्यसभा सदस्यों की सीट खाली हो रही है. ऐसे में आंकड़ों के गणित के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी ने दो उम्मीदवारों की घोषणा की है. वहीं कांग्रेस ने एक उम्मीदवार की घोषणा कर दी है.
कांग्रेस की ओर से राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के लिए नीरज डांगी को मैदान में उतारा है. यानी नीरज डांगी कांग्रेस की ओर से राजस्थान में राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार होंगे. कांग्रेस ने राजस्थान समेत कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और झारखंड से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. कांग्रेस ने कर्नाटक से तीन उम्मीदवारों का ऐलान किया है. जबकि बाकी राज्यों से 1-1 उम्मीदवार का ऐलान किया है.
नीरज डांगी को फिर मिला मौका
बता दें नीरज डांगी वर्तमान में कांग्रेस की ओर से राजस्थान से ही राज्यसभा सांसद है और उनका कार्यकाल जून 2026 में खत्म होने वाला है. वहीं अब एक बार फिर उन्हें ही उम्मीदवार बनाया गया है. नीरज डांगी वरीष्ठ कांग्रेस नेता है. वह वर्तमान में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव पद पर भी कार्यरत है. डांगी पिछले 30 सालों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और पार्टी में विभिन्न पदों पर भूमिका निभाई है.
नीरज डांगी साल 2020 में पहली बार राज्यसभा सांसद बने थे. नीरज डांगी ने कर्नाटक के NIT से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.
बीजेपी ने भी पूनिया और अलका गुर्जर को बनाया उम्मीदवार
बीजेपी ने भी राजस्थान में अपने दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है. बीजेपी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी के रूप में घोषणा की है. पूनिया वर्तमान में हरियाणा में प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वहीं अलका गुर्जर बीजेपी राष्ट्रीय सचिव के रूप में काम कर रही हैं. वह दिल्ली बीजेपी के सह-प्रभारी की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं.
यह भी पढ़ेंः सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम भजनलाल, अधिकारियों को दी चेतावनी