Rajasthan: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का हल्लाबोल, विवादित टी-शर्ट पहन विधानसभा में की नारेबाजी

कांग्रेस विधायकों ने भारत-अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते को राष्ट्रीय हितों के खिलाफ करार देते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही  गुरूवार को कांग्रेस के विधायक  नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में लामबंद होकर विधायक आवास पर इकट्ठा होकर राजस्थान विधानसभा पहुंचे थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन
PTI

Rajasthan Vidhansabha News: राजस्थान विधानसभा  के बाहर और भीतर गुरुवार को भारी सियासी ड्रामा देखने को मिला. कांग्रेस विधायकों ने भारत-अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते को राष्ट्रीय हितों के खिलाफ करार देते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. यह विरोध न केवल नारों तक सीमित रहा, बल्कि विधायकों ने अपने पहनावे और पोस्टरों के जरिए सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा.

पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड' टी-शर्ट बनी चर्चा का केंद्र

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही  गुरूवार को कांग्रेस के विधायक  नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में लामबंद होकर विधायक आवास पर इकट्ठा होकर राजस्थान विधानसभा पहुंचे थे. इनमें से प्रदर्शन के दौरान कई विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक विवादित टी शर्ट पहनी हुई थी. जिस पर 'पीएम इज कंप्रोमाइज्ड' लिखी सफेद टीशर्ट पहन रखी थी.  इसी को पहनकर वह सदन में भी उपस्थित हुए. इस दौरान उनके हाथों में ट्रेड डील का विरोध करते हुए लिए पोस्टर भी थे, जिनमें वे 'व्यापार समझौता रद्द करने की मांग कर रहे थे.

Advertisement

किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप

इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला.  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पर्दाफाश हो गया है और लोग उनसे जवाब मांग रहे हैं. विधायक कागजी ने इस विरोध प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि केंद्र की नीतियां किसानों और देश के हितों के खिलाफ हैं. साथ विधायक रामनिवास गावड़िया ने आरोप लगाया कि मोदी जनसभाओं में तो किसानों के हित की बात करते हैं लेकिन उनकी सरकार के फैसले ऐसे नहीं होते. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में आबादी घटाने के लिए बना था चुनाव में 2 बच्चों की सीमा वाला नियम, क्या है अभी जनसंख्या का हाल?

यह भी पढ़ें: Rajasthan Science Festival: 'बेटियों के दम पर विश्व गुरु बनेगा भारत', वासुदेव देवनानी ने नारी शक्ति पर जयपुर में दिया बड़ा बयान