Dausa News: राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार को महवा विधानसभा क्षेत्र के समलेटी गांव में विकास की नई इबारत लिखी.एक भव्य समारोह के दौरान गांव के निकट जिला अस्पताल निर्माण की सौगात देते हुए भूमि पूजन किया. साथ ही किसानों से ठगी करने वालों मिलावटखोरों को कड़ा संदेश दिया. भूमि पूजन बाद हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने जेसीबी मशीनों से पुष्प वर्षा कर किरोड़ी लाल मीणा का जोरदार स्वागत किया.
किसानों से ठगी करने वालों की अब खैर नहीं
मंच से हुंकार भरते हुए डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मिलावटखोरों और ठगों को सीधा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नकली बीज और नकली कीटनाशक दवा बेचने वालों को अब 10 साल तक की जेल काटनी होगी. इसके साथ दोषि पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ 20 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने की सख्त चेतावनी दी गई .
भावुक होते हुए हर पल साथ रहने की कही बात
महवा में 100 करोड़ से अधिक की घोषणाएं
इसी दैरान मंत्री ने महवा विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़े बजट का ऐलान भी किया. जिसमें उन्होंने जर्जर सड़कों के कायाकल्प के लिए 80 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की. इसके अलावा क्षेत्र को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए 27 करोड़ रुपए की योजना की घोषणा की जिसके जरिए पानी की निकासी को बाण गंगा तक ले जाया जाएगा.
महिलाओं से संवाद और बस सेवा का वादा
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मीणा ने स्थानीय महिलाओं से सीधा संवाद किया. महिलाओं की मांग पर उन्होंने महवा-टोडाभीम सड़क के निर्माण और इस रूट पर जल्द से जल्द सरकारी बस सेवा शुरू करने का ठोस आश्वासन दिया.
उत्सव जैसा माहौल, समलेटी बना केंद्र
भूमि पूजन कार्यक्रम में महवा के पूर्व विधायक राजेंद्र मीणा, स्थानीय सरपंच रचना सहित क्षेत्र के पंच-पटेल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था. महिलाओं और पुरुषों ने घंटों पहले ही कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाल दिया था. पूरे समलेटी गांव में उत्सव जैसा माहौल नजर आया, जो क्षेत्र की बदलती तस्वीर की उम्मीद जगा रहा था.