डीग में बच्‍चों के न‍िवाले पर 'डाका', स्‍कूल से म‍िड-डे मील का राशन चोरी कर ले गए चोर 

Rajasthan News: चोरों ने स्‍कूल के गेट में लगे ताले को आरी से काटकर इंटर हुए और राशन चोरी कर ले गए. सुबह जानकारी हुई तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि 123 किलो चावल और 75 किलो गेहू चोरी कर ले गए. (Photo- NDTV)

Rajasthan NewsL: डीग क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इकलहरा में चोरों ने बच्चों के निवाले पर ही डाका डाल दिया.अज्ञात चोर स्कूल के स्टोर रूम से मिड-डे मील का पूरा राशन चोरी कर ले गए. घटना के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, रात में चोरों ने स्कूल के स्टोर रूम का ताला आरी से काट दिया. इसके बाद अंदर रखे 123 किलो चावल और 75 किलो गेहूं की बोरियां चोरी करके भाग गए. गुरुवार सुबह जब स्कूल स्टाफ पहुंचा, तो स्टोर का टूटा ताला और गायब राशन देखकर उनके होश उड़ गए. 

123 KG चावल और 75 KG गेहूं चोरी 

स्‍कूल के प्रिंस‍िपल चरण सिंह ने बताया, "रात में चोरों ने स्टोर का ताला तोड़कर मिड-डे मील का राशन चोरी कर लिया. 123 किलो चावल और 75 किलो गेहूं गायब है. ये गरीब बच्चों के भोजन का राशन था. हमने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी है. प्रशासन से मांग है कि जल्द चोरों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए, ज‍िससे बच्चों का निवाला सुरक्षित रहे."

Advertisement

चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर राशन चोरी कर लिया. 

पुलिस से लिखित शिकायत की 

स्‍कूल प्रशासन ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया, और अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल स्कूल में मिड-डे मील व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है. ग्रामीणों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है और जल्द खुलासे की मांग की है. 

यह भी पढ़ें: ज‍यपुर में झुकी इमारत को निगम ने गिराया, कमजोर मकानों को कराया जा रहा खाली

Topics mentioned in this article