मवेशियों को पानी पिलाने गई बालिका को चंबल नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने जबड़े से खींच निकाला

Dholpur Chambal River Crocodile Attack: साल 2024 में हुए एक सर्वे के अनुसार, चंबल नदी में 928 मगरमच्छ, 2456 घड़ियाल, 111 डॉल्फिन और 843 इंडियन स्किमर हैं, जिनकी संख्या लगातार बढ़ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में चंबल नदी के राजघाट क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक घटना घटी. यहां नदी किनारे अपनी मवेशियों को पानी पिलाने गई एक बालिका पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया और उसे गहरे पानी के अंदर खींच ले गया. इस अचानक हुए हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण बालिका की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे राजघाट गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

मवेशियों को पानी पिलाने गई थी बालिका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका धौलपुर के राजघाट गांव की ही रहने वाली थी. रोजाना की तरह वह बुधवार को अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए चंबल नदी के किनारे लेकर गई थी. चंबल नदी राजघाट गांव के ठीक सामने बहती है. इसी दौरान जब बालिका नदी के किनारे पानी के पास मौजूद थी, तभी पानी के भीतर घात लगाए बैठे एक विशालकाय मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया. मगरमच्छ बालिका को संभलने का मौका दिए बिना सीधे नदी के गहरे पानी के अंदर खींच ले गया.

Advertisement

शोर सुनकर दौड़े ग्रामीण, पर तब तक हो चुकी थी देर

बालिका के चिल्लाने और मवेशियों की हलचल सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत लाठी-डंडे लेकर मौके पर दौड़े. ग्रामीणों ने भारी मशक्कत और सूझबूझ दिखाते हुए नदी के पानी में घुसकर मगरमच्छ का मुकाबला किया और बालिका को उसके जबड़े से छुड़ाया. हालांकि, जब तक ग्रामीण बालिका को पानी से बाहर निकाल पाते, तब तक अत्यधिक चोटें आने और दम घुटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

मौके पर पहुंची चंबल चौकी पुलिस

इस भयावह घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई. सूचना मिलते ही चंबल चौकी पुलिस की टीम तुरंत राजघाट गांव के सामने नदी किनारे पहुंच गई है और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया.

ये भी पढ़ें:- नौतपा शुरू भी नहीं हुआ और टूटे रिकॉर्ड! चित्तौड़गढ़ में पारा 46.3°C पार, मौसम विभाग की चेतावनी से सहमे लोग