डॉक्‍टरों ने मरीज के पेट से 5 किलो की तिल्ली निकाली, SMS अस्पताल में पहली बार हुई ऐसी सर्जरी

19 वर्षीय मरीज में अत्यधिक बढ़ी हुई तिल्ली (मैसिव स्प्लेनोमेगली) का एक दुर्लभ बीमारी थी, जो गौशर रोग जैसे अनुवांशिक मेटाबॉलिक विकार उत्‍पन्‍न करता है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
SMS अस्पताल में डॉक्टरों ने 19 साल के मरीज के पेट से 5 किलो की तिल्ली निकाली.

जयपुर के SMS अस्‍पताल में मरीज के पेट से 5 क‍िलो की तिल्‍ली न‍िकाली. मुख्य सर्जन डॉ. आर. जी. खंडेलवाल ने बताया क‍ि मरीज के पेट में बढ़ती सूजन रहती थी.  थकान और जल्दी पेट भरने की शिकायत थी.  जांच में तिल्ली सामान्य से कई गुना बड़ी पाई गई.  सर्जरी के दौरान निकाली गई तिल्ली का वजन लगभग 5 किलोग्राम था, जो सामान्य से बहुत अधिक है. 

एनीमिया और प्लेटलेट्स की कमी 

खून के जांच में एनीमिया और प्लेटलेट्स की कमी पाई गई. आगे की जांच में गौशर रोग की पुष्टि हुई, जो ग्लुकोसेरेब्रोसिडेज एंजाइम की कमी के कारण होता है, जिससे शरीर में वसा का असामान्य संचय होने लगता है. 

Advertisement

तिल्ली बढ़ने से हुई सर्जरी 

तिल्ली के अत्यधिक बढ़ जाने के कारण सर्जरी जरूरी हुई, जिसे SMS अस्पताल, जयपुर में डॉ. राजेन्द्र मंडिया के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ टीम प्रमुख ने सफलतापूर्वक किया. टीम में डॉ. आर. जी. खंडेलवाल, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. मनोज सोनी, डॉ. लक्षिता राठौड़, डॉ. रानू श्रीवास्तव, डॉ. आशीष सामेजा तथा नर्सिंग स्टाफ जया शामिल थीं. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान: कहीं कट तो नहीं गया आपका वोट? 195 शहरों की नई वोटर लिस्ट जारी, चुनाव से पहले तुरंत चेक करें अपना नाम

Topics mentioned in this article