नागौर पुलिस ने अवैध डोडा-पोस्त से भरी फॉर्च्यूनर पकड़ी. पुलिस के डर से भाग रहे डोडा-पोस्त तस्कर की फॉर्च्यूनर कार पलट गई. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मामले की जांच में जुटी है. फॉर्च्यूनर में भूषे की तरह डोडा-पोस्त भरा था.
फॉर्च्यूनर से डोडा पोस्त की तस्करी
नागौर के मूंडवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर गाड़ी में डोडा पोस्ट की तस्करी हो रही है. सूचना पर कई थानों की पुलिस नाकाबंदी की. मूंडवा पुलिस लगातार गाड़ी का पीछा कर रही थी. कार चालक नाकाबंदी को तोड़ते हुए जा रही थी.
फॉच्यूनर कार पलटी
मूंडवा में बैरिकेड के अलावा दो ट्रेलर को रोड पर खड़ा देख फॉर्च्यूनर चालक ने यूटर्न लेने की कोशिश की, जिसकी वजह से गाड़ी दीवार से टकरा कर पलट गई. गाड़ी पर बैठे दो लोग भागने की कोशिश की. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़ लिया.
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही
गाड़ी की तलाशी लेने पर प्लास्टिक बैग में डोडा-पोस्त भरे मिले, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आखिर डोडा-पोस्त कहां से लाया गया था? और आगे कहां पर इसकी सप्लाई होनी थी, इसको लेकर पुलिस सख्ती से आरोपियों से पूछताछ कर रही है. कितनी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है, इसको लेकर पुलिस ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: "गैस खोला और बेटी को घर में बंद कर दिया", अनु मीणा के घरवालों का आरोप- पति ने मार्च में भी मारने की कोशिश की थी