चूरू के सरदारशहर के वार्ड-35 में शनिवार रात्रि को अचानक आसमान से एक घर में एक संदिग्ध ड्रोन गिर गया, जिससे हड़कंप मच गया. आसमान से जैसे ही ड्रोन गिरा, वैसे ही घर की महिलाएं सहम गईं. इस बात की जानकारी किराए पर रहे रही महिलाओं ने फोन करके घर मलिक को दी. घर मालिक ने अपने मोहल्ले के एक व्यक्ति को फोन किया. उसने सरदारशहर पुलिस थाने में इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रोन को अपने कब्जे में लिया, जिसके बाद घर वालों ने राहत की सांस ली.
पुलिस को ड्रोन गिरने की जानकारी दी
वार्ड-35 के रहने वाले महबूब ने बताया कि उन्हें फोन पर घर वालों ने सूचना दी. बताया कि घर में अचानक आसमान से आकर एक ड्रोन गिरा है. घरवालों से कहा कि उस ड्रोन को किसी चीज से ढक दीजिए. उसके बाद ड्रोन गिरने की जानकारी पुलिस थाने में दी गई. उन्होंने कहा कि हमें पता नहीं यह ड्रोन किसका है, और कहां से आया है.
पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लिया
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर आकर ड्रोन कैमरे को कब्जे में ले लिया है. प्रथम दृश्य यह ड्रोन शादी में काम में लिया जाने वाला ड्रोन कैमरा प्रतीत हो रहा है. संपर्क टूटने या तकनीकी खराबी के कारण शायद यह ड्रोन नीचे गिर गया. हालांकि, पुलिस ने ड्रोन को जप्त कर लिया है, और यह ड्रोन किसका है? इस बात की जानकारी में जुटाई जा रही है. पुलिस प्रशासन की बिना अनुमति के शादी के सीजन में अनेक ड्रोन आसमान में मंडराते रहते हैं.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, आंधी बारिश की संभावना; गर्मी से मिलेगी राहत