इस वर्ष अक्टूबर का महीना त्योहारों के हिसाब से बहुत ही व्यस्त महीना है. दुर्गा पूजा और दशहरा के अलावा भी इस बार अक्टूबर में कई त्योहार हैं. अक्टूबर महीने में ही महात्मा गांधी की भी जयंती है. इसके अलावा बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को नियमित छुट्टियाँ होती हैं. इस वजह से इस बार अक्टूबर में कई दिन बैंक बंद रहेंगे.
इस बार अक्टूबर में सबसे पहले दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. इसके साथ ही दिवाली, छठ, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, लक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी, करवा चौथ, कति बिहू जैसे त्योहार और महात्मा गांधी जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती, वल्लभभाई पटेल जयंती भी इसी महीने है. इनमें से कई त्योहारों और जयंतियों पर देश के ज़्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. वहीं कुछ दिन ऐसे हैं जब कुछ खास राज्यों में बैंकों में छुट्टियां रहेंगी. आइए देखते हैं अक्टूबर में किन राज्यों में कब बैंक बंद रहेंगे.
- 1 अक्टूबर - दशहरा, दुर्गापूजा और आयुध पूजा (महानवमी या विजयादशमी)और पर पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बैंक बंद रहेंगे.
- 2 अक्टूबर - विजयादशमी और महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश रहेगा. देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस दिन बैंक बंद रहेंगे.
- 3 और 4 अक्टूबर - दुर्गापूजा (दसईं)पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.
- 6 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा के दिन पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे.
- 7 अक्टूबर - महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा पर कर्नाटक, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे.
- 10 अक्टूबर - करवा चौथ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
- 18 अक्टूबर - कति बिहू पर असम में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी.
- 20 अक्टूबर - देश के अलग हिस्सों में दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा मनाई जाएगी. इस दिन राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
- 21 अक्टूबर - महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में दीवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली और गोवर्धन पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे.
- 22 अक्टूबर - विक्रम संवत नव वर्ष, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और बलिपड़यामी के कारण इस दिन राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और बिहार में बैंक बंद रहेंगे.
- 23 अक्टूबर - भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा और निंगोल चक्कौबा के कारण पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
- 27 अक्टूबर - छठ पूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.
- 28 अक्टूबर - छठ पूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.
- 31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात में बैंक बंद रहेंगे.
ये भी पढ़ें-: राजस्थान में 500 करोड़ की ठगी करने वाले म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस का एक्शन; अब तक 16 गिरफ्तार