राजस्थान में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से हुई फायरिंग

DST टीम के SI वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार (31 मार्च) को DST टीम और इनामी गौ तस्कर के मुठभेड़ हो गई. तस्कर के खिलाफ मंगलवार को सूचना मिली थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक फोटो

Rajasthan News: डीग जिले के गोपालगढ़ इलाके में आज पुलिस और गौ-तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से 9 राउंड फायरिंग हुई. आरोपी ने पुलिस पर 5 राउंड फायरिंग की, जबावी कार्रवाई में गौ-तस्कर के पैर में गोली लगी. बताया जा रहा है कि आरोपी कई बार पुलिस पर हमला कर चुका है. आरोपी पर 15 हजार का इनाम भी घोषित है. DST टीम के SI वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार (31 मार्च) को DST टीम और इनामी गौ तस्कर के मुठभेड़ हो गई. तस्कर के खिलाफ मंगलवार को सूचना मिली थी कि आरोपी गौ-तस्कर सरपू बाइक से बलखंडी मंदिर के पीछे नहर के कच्चे रास्ते से कहीं जा रहा है.

गौ-तस्कर ने पुलिस पर 5 राउंड फायरिंग की

सूचना पर तुरंत DST टीम मौके पर पहुंची. आरोपी गौ-तस्कर ने DST टीम को देखते ही फायर करना शुरू कर दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गौ-तस्कर पर फायरिंग कि करीब दोनों तरफ से 10 मिनट तक मुठभेड़ चली. गौ-तस्कर ने पुलिस पर 5 राउंड फायरिंग की थी. 

Advertisement

जबावी कार्रवाई में गौ-तस्कर के पैर में लगी गोली

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गौ-तस्कर पर 4 राउंड फायरिंग की, इस दौरान गौ-तस्कर के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया. जिसके बाद उसे तुरंत गोपालगढ़ अस्पताल लेकर जाया गया. वहां से उसे डीग अस्पताल रेफर किया गया. डीग से गौ-तस्कर को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

आरोपी कई बार पुलिस पर कर चुका है हमला

आरोपी गौ-तस्कर पहले भी पुलिस पर फायरिंग पर कई बार फायरिंग कर चुका है. फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी कर रही है. आरोपी पर गौ तस्करी, पुलिस पर फायरिंग करने भी मामले दर्ज हैं.

य़ह भी पढ़ेंः राजस्थान: खेलने के लिए बनाई सुरंग में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, ढहने पर मिट्टी में दब गए तीनों बच्चे