CET परीक्षा के अभ्यर्थियों की मदद के नाम पर ठगी, SSB अध्यक्ष का बनाया फर्जी अकाउंट

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के नाम पर RSSB की सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के लिए पैसे ठगने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आलोक राज का टेलीग्राम पर बनाया गया फर्जी अकाउंट
Social Media X

राजस्थान में कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज के नाम से ठगी का एक मामला सामने आया है. उनके नाम से एक फर्जी टेलीग्राम चैनल बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे थे. RSSB की सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) की 12वीं लेवल भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे थे. इसकी अंतिम तिथि आज 23 जुलाई है. इसी परीक्षा के नाम पर ठगी की कोशिश की जा रही थी. इसमें टेलीग्राम पर एक क्यूआर कोड पोस्ट किया गया और लोगों से CET अभ्यर्थियों की फीस भरने में मदद के लिए पैसे मांगे गए. जानकारी मिलने पर खुद आलोक राज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और स्पष्ट किया कि ऐसा कोई टेलीग्राम चैनल नहीं है और यह ठगी का प्रयास है.

कैसे की गई ठगी की कोशिश?

CET परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन करवाना होता है जिसकी फीस 600 रुपए है. आलोक राज के नाम से फर्जी अकाउंट में एक मैसेज के जरिए लोगों से इसी  600 रुपए की फीस जमा करवाने के लिए पैसे भेजने की अपील की गई. लोगों से कहा गया कि वह क्यूआर कोड से 100-200 रुपए भेजें जिससे अभ्यर्थियों की मदद होगी.

Advertisement

मामले में सामने आया है कि ठगी के लिए Alokraj RSSB नाम से एक फर्जी टेलीग्राम चैनल बनाया गया है. इस चैनल के 69 हजार से अधिक सब्सक्राइबर भी हैं. इस चैनल पर एक मैसेज भेजा गया. 

मैसेज में लिखा गया कि "सभी से अनुरोध है कि आप इस अभ्यर्थी को CET 12th Level Form भरना है इसलिए पहली बार OTR करने पर फीस 600 है 23 जुलाई लास्ट डेट है यानी 3 दिन बचे हैं इसलिए आप सभी हेल्प करें जितनी हो सके कर दीजिए 100-200 जो हो सके इसलिए यह फॉर्म भर सके. सबसे शेयर करें." यानी इस मैसेज को आगे शेयर करने की अपील भी की गई. 

इस पर पोस्ट किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करने पर किसी दिलीप कुमार का नाम दिखाई देता है. आरोप है कि इसी चैनल के जरिए CET सीनियर सेकेंडरी फॉर्म की फीस के नाम पर लोगों से रकम जुटाने की कोशिश की गई. हालांकि कितने लोग इसके शिकार हुए ये बात अभी साफ नहीं हो पाई है. 

Advertisement

आलोक राज का स्पष्टीकरण

बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने  सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा कोई टेलीग्राम चैनल नहीं बनाया है.उन्होंने कहा कि यह उनके नाम का दुरुपयोग कर पैसे मांगने की कोशिश है और किसी को भी इस क्यूआर कोड पर पैसे नहीं भेजने चाहिए. आलोक राज ने ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी. 

ये भी पढ़ें--: नर्स ने डॉक्‍टर को ब्‍लैकमेल कर हड़पे 2 करोड़, डॉक्‍टर के साथ अश्‍लील वीड‍ियो बनाकर करने लगी थी वसूली

Advertisement
Topics mentioned in this article