राजस्थान विधानसभा में आज शाम 5 बजे उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी बजट पर सरकार की तरफ से जवाब पेश करेंगी. इस दौरान भारी हंगामा होने के आसार हैं, क्योंकि विपक्षी दल कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही न चलने देने की बात कही है. इसकी वजह आज बालमुकुंद आचार्य की तरफ से उठाई गई गाय को 'राज्य माता' का दर्जा देने वाली मांग और उसके बाद हुआ हंगामा है, जिसके चलते विधायक गोपाल शर्मा और पीसीसी चीफ में हाथापाई की नौबत तक आ गई थी. इस पूरे हंगामा के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि विधायक के गलत व्यवहार की स्पीकर वासुदेव देवनानी से लिखित शिकायत करेंगे और कार्रवाई नहीं होने तक सदन में हंगामा जारी रखेंगे.
Here Are The Live Updates of Diya Kumari Budget Reply in Rajasthan Assembly
Rajasthan Assembly LIVE Update: वित्त मंत्री के संबोधन के बाद विधानसभा स्थगित
वित्त मंत्री दिया कुमारी के संबोधन के बाद विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्थगित करने की घोषणा की.
Rajasthan Assembly LIVE Update: राजस्थान में खोले जाएंगे पशु चिकित्सालय
प्रदेश के पशुपालकों के लिए पशु चिकित्सालय खोला जाएगा और पुराने चिकित्सालय को ठीक किया जाएगा. मिनी सचिवालय खोलने का प्रावधान किया जाएगा.
राज्य कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण करने के बाद ज्वाइन न करने पर भुगतान वापस नहीं लिया जाएगा.
Rajasthan Assembly LIVE Update: बजट पेश करने के बाद जन प्रतिनिधियों को सुझाव मिलने के बाद वित्त मंत्री ने की घोषणा
11 फरवरी 2026 के बजट प्रस्तुत के बाद जन प्रतिनिधियों के माध्यम से और भी सुझाव मिला. इसके लिए और भी घोषणा कर रही हूं. पेय जल आपूर्ति के लिए 1 लाख करोड़ की लागत से काम कराया जाएगा. पेय जल उपलब्ध कराने के लिए 210 करोड़ से ज्यादा का व्यय किया जाएगा.
ऊर्जा के लिए विद्युत तंत्र के लिए कई काम किया जाएगा. औद्योगिक विकास के लिए कोटा-बूंदी क्षेत्र को विकसित की जाएगी.
युवा विकास के लिए नवीन संस्थान और विषय और भवन निर्माण का काम कराया जाएगा. प्रदेश में खेल सुविधा के लिए स्टेडियम और विभिन्न कार्य कराए जाएंगे.
चिकित्सा सुविधा के विस्तार के लिए कई काम कराए जाएंगे. जिसमें बेड व्यवस्था अधिक होगा. सरकारी और निजी स्कूल के लिए नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा. बच्चों को चश्में भी उपलब्ध कराए जाएंगे.
बालिका और महिलाओं की सुरक्षा और साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए योजना शुरू की जाएगी. 1 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा.
Rajasthan Assembly LIVE Update: इंफ्रास्टक्चर वृद्धि के लिए कांग्रेस बजट से 2 गुना
दिया कुमारी ने कहा, इंफ्रास्टक्चर वृद्धि के लिए सरकार की घोषणा कांग्रेस के आखिरी बजट से 2 गुना अधिक है. राज्य का कुल पूंजीगत व्यय 1 लाख करोड़ से अधिक होगा. राज सेतु फंड बनाया जाएगा.
Rajasthan Assembly LIVE Update: किसानों के सवाल पर दिया कुमारी ने दिया जवाब
हमारी सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि में 10 हजार करोड़ हस्तांतरित की जा चुकी है. 35 लाख से किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देना प्रस्तावित है. कृषि उत्पादों को बेहतर लाभ को लिए राज एम्स योजना लायी गई है. 700 करोड़ से 5 लाख पशुपालक लाभांवित होंगे.
Rajasthan Assembly LIVE Update: राजस्थान की जीएसडीपी राष्ट्रीय जीएसडीपी से अधिक
दिया कुमारी ने कहा, राजस्थान की जीएसडीपी वृद्धि राष्ट्रीय जीएसडीपी से अधिक है और राजस्थान अहम योगदान दे रहा है.
Rajasthan Assembly LIVE Update: कांग्रेस से बजट शिक्षा और कृषि बजट अधिक
दिया कुमारी ने कहा, कांग्रेस सरकार के अंतिम वर्ष शिक्षा पर दिये बजट इस साल हमने 35 प्रतिशत अधिक बजट दिया है. कृषि बजट 34 प्रतिशत अधिक है. समाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान जनवरी 2026 तक हो चुका है.
Rajasthan Assembly LIVE Update: दिया कुमारी ने बजट पर सुझावों पर विचार करने की बात कही
वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट पर विधायकों के जवाब और सवालों पर कहा कि हम सभी लोगों के दिए गए सुझावों पर विचार किया जाएगा. लेकिन कुछ विधायकों ने बजट पर अनर्गल जवाब दिया. उन्होंने बजट को ठीक से पढ़ा ही नहीं. इस बजट को शेयर होल्डरों ने भी अच्छा बताया है. इस बजट में युवा, महिला और किसान को लेकर ही बजट पेश किया गया है.
Rajasthan Assembly LIVE Update: संविदाकर्मी नियम लागू नहीं और 4 लाख भर्ती का क्या हुआ
नेता प्रतिपक्ष ने पूछा, संविदाकर्मियों की भर्ती के लिए एक नियम कांग्रेस सरकार ने बनाई थी. लेकिन उसे लागू क्यों नहीं किया जा रहा है. ठेकाकर्मी को लेकर भी इसी तरह किया जा रहा है. डूंगरी बांध का मामला चल रहा है लोग हंगामा कर रहे हैं. लेकिन बजट में इस पर एक बात भी नहीं रखी.
आपने 4 लाख भर्तियों का वादा किया लेकिन एक भी घोषणा नहीं हुई. चाहे तो आपने वित्त मंत्री को घोषणा नहीं करने दिया और सीएम अनूपूरक बजट में खुद घोषणा करने के लिए रखा है.
Rajasthan Assembly LIVE Update: सरकार ने दो साल में एक भी यूनिवर्सिटी नहीं खोली
टीकाराम जूली ने कहा, बीजेपी ने संकल्प पत्र में वादा किया जोधपुर में फुड टेक्नॉलोजी यूनिवर्सिटी बनाएंगे लेकिन उसकी भी कोई घोषणा नहीं. हमने दिव्यांग यूनिवर्सिटी जयपुर में शुरू की थी लेकिन उसे अघोषित बंद कर दिया. दो साल में एक भी यूनिवर्सिटी नहीं खोली अगल खोली है तो बताएं.
Rajasthan Assembly LIVE Update: सरकार ने एजुकेशन, हेल्थ और किसान पर बजट घटा दिया
टीकाराम जूली ने कहा, एजुकेशन मंत्री राम कथा में लगे रहे तो उनका बजट कम हो गया. लेकिन स्वास्थ्य मंत्री को कहना चाहूंगा की उनका भी बजट कम हो गया. हेल्थ और एजुकेशन का बजट बढ़ना चाहिए. लेकिन इसे कमजोर कर दिया. लेकिन कृषि बजट को भी कम कर दिया, जबकि आपके घोषणा पत्र में था. 12 हजार किसान सम्मान निधि का वादा किया नहीं दिया. डेढ़ लाख किसानों को डेढ़ सौ रुपये देकर बखान कर दिया. एजुकेशन हेल्थ और किसान कोई प्रायोरिटी नहीं है.
Rajasthan Assembly LIVE Update: सरकार ने बजट में शिक्षा का बजट कर दिया
राजस्थान में शिक्षा का बजट 18 से 17 प्रतिशत कर दिया. शिक्षा की जरूरत है और इसका ही बजट कम कर दिया. हाई कोर्ट ने भी कहा है ऊंट के मुंह में जीरा.
Rajasthan Assembly LIVE Update: भजनलाल सरकार ने 3 साल में ही 5 साल के बराबर कर्ज ले लिया
टीकाराम जूली ने कहा, 2019 की सरकार आई थी तो कोई सहयोग नहीं था तो 5 लाख 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था. यानी 5 साल में 2 लाख 26 हजार करोड़ का कर्ज लिया था. लेकिन पहले ही साल में आपने 42 हजार करोड़ रुपये लिये. दूसरे साल 72 हजार करोड़ और तीसरे साल 89 हजार करोड़ कर्ज लिया... यानी तीन साल में 2 लाख 22 हजार करोड़ का कर्ज लिया है. यानी पांच साल के बराबर तीन साल में ही कर्ज ले लिया. जबकि जितना कर्ज लिया उसमें 42961 करोड़ खर्च कर दिए.
Rajasthan Assembly LIVE Update: विधानसभा में टीकाराम जूली ने कविता के जरिए बजट पर जवाब दिया
टीकाराम जूली ने विधानसभा में भजनलाल सरकार की पेश बजट को लेकर एक कविता सुनाया, जिसके जरिए उन्होंने बजट के बारे में जवाब दिया. उन्होंने इसमें रोजगार नहीं होने और योजनाओं के बंद होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा.
Rajasthan Assembly LIVE Update: राजस्थान में महिलाओं के खाते में क्यों नहीं आ रहे पैसे
टीकाराम जूली ने कहा कि महाराष्ट्र-बिहार में महिलाओं के अकाउंट में पैसे डाले जा रहे हैं तो यहां क्या दिक्कत है. ऐसा तो नहीं चुनाव के तीन महीने पहले डालेंगे. अगर आप चुनाव से तीन पहले अकाउंट में पैसे डालेंगे तो हम फिर सवाल खड़े करेंगे. आप केवल महिलाओं का सम्मान केवल वोट के लिए करते हैं.
Rajasthan Assembly LIVE Update: बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा की माफी
बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने विधानसभा में अपनी हरकत और मर्यादा तोड़ने को लेकर माफी मांगी है. बीजेपी विधायक ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी है.
Rajasthan Assembly LIVE Update: सदन में हंगामे के बाद 5 बजे तक स्थगित है कार्यवाही
राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को गतिरोध इतना बढ़ गया कि भारी हंगामे के बाद चलते सदन की बैठक छठी बार स्थगित करनी पड़ी. विधानसभा में खूब हंगामा किया गया तब 5 बजे तक कार्यवाही स्थगित किया गया है. वहीं 5 बजे कार्यवाही शुरू होते ही वित्त मंत्री दिया कुमारी बजट पर जवाब देने पहुंचेंगी.