Jaipur Fire News: जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन आयुष्मान टॉवर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे टॉवर में धुआं फैल गया. आग चौथे माले पर लगी थी, और शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह तारों के बंडलों में लगी थी. हालांकि, आग लगने के सही कारणों पर प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है.
Advertisement
राहत की बात यह रही कि आयुष्मान टॉवर अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है. इसका निर्माण कार्य चल रहा है. जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को सुबह 10:20 बजे दी गई. जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया.
Topics mentioned in this article